कोरिया

कायस्थ समाज का प्रभु श्री चित्रगुप्त महाराज”अवतरण दिवस एवं वार्षिक उत्सव संपन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर–कोरिया/ गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के चित्रांश बंधुओं के द्वारा स्थानीय प्रेमाबाग के शिव मंदिर प्रांगण में कायस्थ समाज का वार्षिकोत्सव पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।कायस्थ समाज ने यह आयोजन अपने इष्ट प्रभु श्री चित्रगुप्त जी महाराज के अवतरण दिवस पर प्रभु की विधिवत पूजा -अर्चना व आरती सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न किया । इस अवसर पर समाज के द्वारा सायंकालीन स्वल्पाहार एवं रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी चित्रांश परीवारों का परस्पर परिचय प्राप्त किया गया तथा समाज की तरफ से आगामी आयोजित किये जाने वाले अनेक सांस्कृति एवं बौद्धिक आयोजनों पर विचार करते हुए समाज के कुछ अन्य बुनियादी व ज़रूरी विमर्शों पर उपस्थित अमित श्रीवास्तव , शैलेन्द्र श्रीवास्तव व पंकज वर्मा के द्वारा अपनी बात रखी गई ।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए समाज के शशि श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले समय में कोरिया जिले में निश्चित रूप से कायस्थ अपनी प्रभावी भूमिका में रहेंगे ।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में क्रांति सिन्हा, प्रभात सिन्हा , सुशील श्रीवास्तव, उज्ज्वल सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, के के वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, जितेंद्र श्रीवास्तव ,विरेंद्र सिन्हा (अधिवक्ता) वैभव सिन्हा, पंकज सिन्हा अपने परिवार जनों के साथ उपस्थित रहे।।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!