सम्यक क्रांति की खबर का असर: वर्षों से से बंद पड़ा बोर,मोटर पंप और पानी टंकी हुई चालू
जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति जनता के हित और अधिकार रक्षा हेतु सदैव अग्रसर

सतीश मिश्रा
भरतपुर, छत्तीसगढ़/
विगत दिनों दैनिक सम्यक क्रांति समाचार में प्रकाशित खबर “बहरासी साप्ताहिक बाजार में पानी की किल्लत”, नदी कोसों दूर, तालाब ढोंढ़ी का पानी दूषित,जल जीवन मिशन की धज्जियां उड़ा रहा बहरासी साप्ताहिक बाजार का मोटरपंप बोर और पानी टंकी विषय पर प्रकाशन के बाद व्यापक असर देखने को मिला है। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जनकपुर क्षेत्र में विगत कई वर्षों से बंद पड़ा बोर, मोटरपंप और पानी टंकी को आखिरकार चालू करा दिया है।

यह टंकी जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीएचई विभाग द्वारा स्थापित की गई थी, लेकिन उपेक्षा के चलते यह केवल शोपीस बनकर रह गई थी। गर्मी के इस विकराल दौर में ग्रामीणों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने जनहित संघ एवं पंडो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस.के.‘रूप’ से संपर्क कर अपनी पीड़ा साझा की। इस पर संस्था ने प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्परता से कार्यवाही करवाई। अब क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने जनहित संघ एवं पंडो विकास समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सम्यक् क्रांति मीडिया की सशक्त भूमिका निभाते आ रहा है और सामाजिक संस्था जन हित संघ की जागरूकता के चलते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका।



