कोरिया

केराबहरा के बच्चो का भविष्य अंधकारमय….केवल एक शिक्षक के भरोसे विद्यालय…5 वीं के छात्र ओमकार,अंकित,देवलाल ने कहा कि हम फेल हो जायेंगे एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई नही होती…जिला शिक्षा अधिकारी ने आचार संहिता का हवाला देकर कर लिया किनारा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सतीश मिश्रा

एमसीबी/ केल्हारी अंतर्गत प्राथमिक शाला केराबहरा के बच्चों का भविष्य अंधकार मय है।शिक्षा विभाग का एक और घोर लापरवाही और अनियमितता का स्पष्ट उदाहरण देखने को फिर वनांचल जनकपुर क्षेत्र में मिला है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी बेतुका बयान और आचार संहिता का हवाला देकर मामले से कहीं किनारा तो नही कर रहे है।

आपको बता दें इस जनकपुर में शिक्षा व्यवस्था कितनी बदनाम हो चुकी है यही एक शिक्षक गांजा फूंकते नजर आए थे, कोई दारू पीकर सड़क और विद्यालय में पड़े रहे कोई तंबाखू मलकर बच्चो के सामने ही खा रहे थे कोई नशे में अश्लील नृत्य कर रहे थे और फिर भी यह शिक्षा व्यस्था बदनामी का दाग धो ही नही पा रहा है कि एक और मामला सामने है जब सम्यक क्रांति की टीम ने केराबहरा प्राथमिक शाला का रुख किया जहां लगभग 70 से 75 बच्चे पढ़ते हैं केराबहरा प्राथमिक शाला में
कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक को पढ़ाने के लिये एक ही शिक्षक है जिससे बच्चो की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा ।जानकारी के अनुसार केराबहरा प्राथमिक शाला में पहले दो शिक्षक हुआ करते थे लेकिन किसी कारण वश एक शिक्षक का वर्षों पहले तबादला हो गया जिसके कारण एक ही शिक्षक बचे हैं और कक्षा 1से5 तक की पढ़ाई एक ही शिक्षक के द्वारा कराया जा रहा है जिससे बच्चो की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।स्कूल में उपस्थित शिक्षक देवलाल सिंह ने बताया कि मैं प्रथमिक शाला रोकड़ा में पदस्थ हूँ और आज के लिये मुझे प्रथमिक शाला केराबहरा में एक दिन के लिये अटैच कर भेजा गया है यहां पर बच्चो की संख्या 70 से ऊपर बताई जा रही है और यहां ज्यादा बच्चे बच्चियां होने के कारण और एक शिक्षक होने के कारण बच्चो को पढ़ाने में बहुत ही दिक्कत होती है क्योकि क्लास 1से 5 तक एक ही शिक्षक को पढ़ाना पड़ता है और कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा है और अगर शिक्षक के द्वारा 1कक्षा पढ़ाया जाए तो कितनी देर तक पढ़ाया जाय जिससे सभी कक्षा को समय दिया जा सके इसलिये सभी कक्षाओं को 1-1घंटे का समय दे कर पढ़ाया जाता है फिर भी पूरी पढ़ाई नहीं हो पाती है फिर भी 5वीं के बच्चों को तैयारी करवा रहे हैं जिससे बच्चे अच्छा अंक ला सके लेकिन सोचने वाली बात है एक शिक्षक कैसे पढ़ाई करवाता होगा कि कक्षा 1से 5तक के बच्चे खास कक्षा5वीं के जिनकी बोर्ड परीक्षा है कैसे अच्छे अंक ला सकते हैं।

वहा उपस्थित ग्रामीण मोहरलाल ने बताया कि प्राथमिक शाला केराबहरा में दो टीचर थे चन्द्रमा बारीक,एवम उपेन्द्र सिंह है। एक टीचर को यहाँ से हटा दिया गया है चंद्रमा बारीक को। अब केवल एक ही टीचर बचे हैं उपेंद्र सिंह और यहां बच्चों की संख्या 75 से उपर है जिससे बच्चों को पढ़ाने में बहुत परेशनी हो रही है शासन प्रशासन से मांग किया गया था लेकिन शासन द्वारा अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे बच्चों की पढ़ाई में इसका असर पड़ रहा है पढ़ाई बिल्कुल नहीं हो पारही है खास कक्षा5वीं की बोर्ड परीक्षा है उनको ज्यादा जरूरत है।लेकिन शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जारहा है।
जब हमने वहा के पढ़ने वाले बच्चो से बात की कक्षा 5वीं का पढ़ने वाला बच्चा ओमकार ने बताया कि एक शिक्षक होने से पढ़ाई नहीं होती शिक्षक बारी बारी से कक्षा में आते हैं और चले जाते हैं हम फेल हो जाएंगे हमारी बोर्ड परीक्षा है।

दूसरा बच्चा देवलाल ने बताया की हम 5वीं कक्षा में पढ़ते हैं एक टीचर है पढ़ाई नहीं होती है इसलिये हम फेल हो जाएंगे।

[wp1s id="1076"]

छात्र अंकित ने बताया कि एक टीचर है जिसके कारण पढ़ाई अच्छी नहीं होती है वही दूसरी उसी स्कूल की पढ़ने वाली बच्ची ने बताया एक टीचर है जिसके कारण पढ़ाई नहीं हो पाती है।

इस मामले में क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा

प्राथमिक पाठशाला केराबहरा में एक शिक्षक की वजह से पढ़ाई ठप्प है बच्चे बोल रहें हैं फेल हो जाएंगे यह पूछने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया गया कि अभी आचार संहिता लगी हुई है इसके बाद देखते हैं इनको बच्चो के भविष्य की चिंता न होकर आचार संहिता की चिंता है।फिर उनके द्वारा दुबारा फोन लगा कर जानकारी हमसे ली गयी और जांच करने को कहा गया अब देखना होगा कि क्या अधिकारी को उन नन्हें बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिये कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर केवल आश्वासन देकर इतिश्री कर ली जाती है? श्रीमान कलेक्टर एमसीबी से क्षेत्र के जनता ने अपील किया है कि वे इस ओर त्वरित ध्यान देकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!