
संवाददाता
बैकुंठपुर/ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, बैकुंठपुर में प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कुल 231 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में साक्षी राजवाड़े ने 90 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।
अन्य उम्मीदवारों में:
02 अमन यादव को 61 वोट मिले,
03 मधु राजवाड़े को 36 वोट,
04 नितेश को 13 वोट,
05 आयुष को 6 वोट,
06 शिरीन को 25 वोट।

प्राचार्य सुनील मिश्रा ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक चुनाव समिति का गठन किया था। इस समिति के प्रमुख के रूप में टेकनारायण सिंह की नियुक्ति की गई थी। उनकी टीम में शालिनी सिंह श्याम ,माधवी गुप्ता, आकांक्षा साहू, राहुल जायसवाल, श्वेता सिंह, विनय देशमुख, शान्तनु सिंह, रूपलेखा पांडेय, प्रशांत दुबे, उत्कर्ष पांडेय और शैलेश तिवारी शामिल थे।

चुनाव के इस आयोजन से छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास हुआ और उन्होंने मतदान की महत्ता को समझा। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास भी होता है।

प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे अपने पदों पर रहते हुए स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



