कोरिया

प्री आर. डी. सी. हेतु कोरिया व एमसीबी जिले से स्वयंसेवक चयनित हुए

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ राज्य रासेयो अधिकारी डॉ0 नीता बाजपेयी के संरक्षण एवं कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ0 एस0 एन0 पाण्डेय संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के निर्देशानुसार तथा शासकीय आदर्श रामानुज उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य श्रीमती कल्याणी टोप्पो की अध्यक्षता एवं अग्रणी महाविद्यालय कोरिया के प्राचार्य एवं जिला संगठक डॉ. एम.सी.हिमधर के संयोजन एवं मार्गदर्शन में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025-26 हेतु जिला स्तरीय चयन कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम रामानुज विद्यालय के प्रांगण में किया गया।

1-1024x768 प्री आर. डी. सी. हेतु कोरिया व एमसीबी जिले से स्वयंसेवक चयनित हुए

जिसमें कोरिया एवं एम.सी.बी. जिले के रासेयो युक्त महाविद्यालयों से चयनित स्वयं सेवक शामिल हुए।

f-1024x768 प्री आर. डी. सी. हेतु कोरिया व एमसीबी जिले से स्वयंसेवक चयनित हुए

जिला संगठक द्वारा गठित चयन समिति श्री संजीव कुमार जायसवाल, एन0 सी0 सी0 ऑफिसर मो. इम्तियाज अली क्रीडा अधिकारी, रंजीतमणी एवं अनुरंजन कुजूर कार्यक्रम अधिकारी, एवं महेश कुमार साहू, पूर्व गणतंत्र दिवस परेड रिटर्न वरिष्ठ स्वयंसेवक के द्वारा परेड, कमाण्डिंग, दौड़, शारीरिक परीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आधार पर स्वयं सेवकों का चयन किया गया। जिसमें कोरिया जिले से सुशील कुमार एवं कु. दिव्या नायक, शास0 रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर, संजीव कुमार, पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना, कु. रानु साहू नवीन महाविद्यालय सोनहत, कु. प्रियंका शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर, एम.सी.बी. जिले से निलेश खलखो एवं कु. वदंना के.बी. पटेल कॉलेज सरभोका, सूरज कुमार, कु.मानसी एवं कु.जानकी, शासकीय लाहिड़ी पी.जी. कॉलेज चिरमिरी का चयन किया गया। दोनो जिले से चयनित स्वयं सेवक विश्वविद्यालयीन स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन कार्यक्रम में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के द्वारा आयोजित स्थल राजीव गांधी शास0 पी0जी0 महावि0 अम्बिकापुर के खेल मैदान परिसर में शामिल होंगे। चयनित स्वयं सेवकों को अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी. हिमधर ने बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होकर कोरिया एवं एम.सी.बी. जिले का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी, वरिष्ठ स्वयंसेवक महेश कुमार एवं कु. सुहानो ने परेड के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालकर मार्गदर्शन दिया। चयनित स्वयं सेवकों को संबंधित संस्था के प्राचार्य डॉ0 आरती तिवारी ,डॉ. रंजना निलिमा कच्छप, प्रो. शिवशंकर राजवाडे़, प्रो. शैलेष मिश्रा, श्रीमती मंजूलता कश्यप कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जयश्री प्रजापति, डॉ0 श्रीमती बरखा सिंह, श्री अनुरंजन कुजूर, श्री कपीलदेव कुर्रे, बिरेन्द कुमार सुश्री प्रेमा कुजूर रासेयो कार्यक्रम सहायक मो0 आरीफ ढेबर, वरिष्ठ स्वयं सेवक सुप्रिया मिश्रा, रोहित कुमार साहू, राजकुमार राजवाडे़, कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया यादव, यशोदा, पूजा पंकज, लल्ली, सुहानो, जया, अपर्णा, तौफिक खान, निखिल, ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!