सरगुजा संभाग

अस्पताल का हाल बेहाल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ का खस्ताहाल, टपकता पानी के बूंदों के बीच हो रहा इलाज, ऑपरेशन थियेटर में भी पानी का रिसाव

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/ जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी का रिसाव हो रहा है। जहां महिला विशेषज्ञ के साथ अन्य इस्पेश्लिस्ट डॉक्टरों की कमी पहले से इस अस्पताल में है।और जो डॉक्टर अस्पताल में सेवा दे रहे हैं वह पानी के रिसाव से टपकती पानी के बीचों में इलाज करते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज भी मजबूरी में इलाज कराने को हो रहे हैं मजबूर।

s-9-300x167 अस्पताल का हाल बेहाल

अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर हो या इमरजेंसी सेंटर हो या तो मरीज भर्ती वार्ड हो या फिर जिले भर के अस्पतालों में भेजने के लिए दवा का स्टोर हो ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां – जहां के दीवालों से पानी टपकता नहीं है वहीं पानी के रिसाव के कारण नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर में फंगस हो जाने के कारण बीस जुलाई को होने वाली मोतियाबिंद के ऑपरेशन को कैंसिल कर दिया गया। जानकारों की मानें तो फंगस के कारण मरीजों को संक्रमण होने का खतरा था।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश बाकी अस्पतालों का क्या हाल होगा।

d-9-300x167 अस्पताल का हाल बेहाल

अस्पतालों को लेकर एक तरफ सदन में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े वर्तमान विधायक ने भी सवाल उठाया है वहीं डॉक्टरों पर तंज करते हुए भैया लाल राजवाड़े ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मांग किया डॉक्टरों की कमी के बारे में बताते हुए डॉक्टर के द्वारा अपने-अपने घरों में जो दुकान खोलकर बैठे हैं वह दुकान कब बंद होगा राजवाड़े ने कहा कि आज जितने भी डॉक्टर हैं अपने-अपने घर में सब प्रैक्टिस करते हैं अस्पताल में मरीजों को कोई ध्यान नहीं देता अस्पताल में जितने भी मरीज जाते हैं उन पर डॉक्टरों का ध्यान नहीं होने के कारण उन मरीजों को रेफर कर दिया जाता है दूसरेअस्पतालों में।

[wp1s id="1076"]

v-2-300x168 अस्पताल का हाल बेहाल

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी सुरेश तिवारी ने बताया कि अधिक पानी बरसने के कारण थोड़ा सा परेशानी होता है लेकिन कोई भी काम या इलाज में कमी नहीं हो रही है यह बिल्डिंग को पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माण किया गया है हमारे उनसे बात हुई है अभी भी काम लगा हुआ है उनको बोलकर ए बेरिंग कोड करवा कर कुछ ना कुछ व्यवस्था होगी महिला विशेषज्ञ की और एक सर्जन डॉक्टर की मंत्री जी के द्वारा दो दो महीना पहले इस अस्पताल में पद स्थापना की गई थी लेकिन अभी तक डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!