कोरिया

शिशुओं के पोषण व शिक्षा का केंद्र नहीं सह सका बारिश की मार, हुआ धराशाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर / लगातार हो रही बारिश की वजह से शिशुओं को पोषण तत्व व उनकी जनानी के बाद शिक्षा की नींव रखने वाली सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत बनाई गई आंगनबाड़ी केंद्र जो की लगातार हो रही बारिश की मार को नहीं खेल पाई जिसकी वजह से यह आंगनबाड़ी केंद्र धराशाई हो गया।

आखिर कहां का है यह पूरा मामला

लगातार हो रही बारिश की मार में धराशाई होने वाला यह आंगनबाड़ी केंद्र जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामगढ़ के बहेराटोला का है। जहां लगातार हो रही बारिश की वजह से या आंगनबाड़ी केंद्र जो की धराशाई हो गया है।

टल गई बड़ी दुर्घटना

मामले में आपको बता दें कि यह घटना सुबह उस वक्त घटित हुई जिस समय यह आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल पाया था जिसकी वजह से वहां आने वाले शिशुओं के साथ-साथ वहां कार्य कार्यकर्ता एवं सहायिका बाल बाल बच गए अगर यह अप्रिय घटना जिस समय आंगनबाड़ी संचालित होती है उस समय घटी होती तो काफी जान-मान की हानि हो सकती थी।

[wp1s id="1076"]

जिले में अब तक 568.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

एमसीबी जिले में 01 जून से 05 अगस्त तक 568.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 661.2 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 426.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 629.6 मिमी, तहसील चिरमिरी में 606.1 मिमी, तहसील खड़गवां में 489.2 मिमी, तहसील भरतपुर में 596.8 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 426.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

ग्राम पंचायत रामगढ़ के बहेराटोला निवासी अजीत वर्मा बताते हैं कि लगातार तीन-चार दिनों से हो रहे बारिश की वजह से यह जो भवन है वह धराशाई हुआ है साथ ही साथ इस भवन का निर्माण जिस ठेकेदार ने किया था उसने इसे गुणवत्ता विहीन बनाया था जिसकी वजह से या भवन इस हालत में आ गया की बारिश की मार नहीं झेल सका और धराशाई हो गया

ग्राम पंचायत रामगढ़ के बहेराटोला में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता अहिरवार ने बताया कि सुबह के वक्त करीब 8:00 बजे जब हम यहां पहुंचे तो हमने देखा की आंगनवाड़ी का आधे से अधिक हिस्सा धराशाई हो चुका है जिस पर हमारे द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को बुला ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, सचिव व महिला बाल विकास कार्यालय जनकपुर के महिला बाल विकास अधिकारी, पर्यवेक्षक व सुपरवाइजर को इस घटित घटना की जानकारी दी गई।

वहीं इस मामले में ग्राम पंचायत रामगढ़ के बहेराटोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका रिंकी बाई ने बताया कि जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय कोई भी बच्चा नहीं आया था जिससे यह घटना जो हुई है उसमें किसी को चोट नहीं लगी है। इसकी जानकारी हमारे द्वारा गांव के सरपंच, उप सरपंच के साथ-साथ जनकपुर में परियोजना के अधिकारियों को भी दे दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!