देश -विदेश

बंगलूरू में महिला के 30 टुकड़े करने वाले आरोपी ने ओडिशा में की खुदकुशी

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बंगलूरू / महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने बुधवार को ओडिशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान मुक्तिरंजन प्रताप रे (31) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी थाना क्षेत्र में मृत पाया गया।

बंगलूरू पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा कि आरोपी व्यक्ति बुधवार सुबह एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार मौके से मिले एक सुसाइड नोट में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और महिला एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। यहीं पर वे दोस्त बन गए। दोनों के बीच संबंध थे। 29 वर्षीय महालक्ष्मी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इस वजह से उनके बीच लगातार बहस होती रहती थी। पुलिस ने कहा कि शादी की बात से नाराज होकर आरोपी ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके के एक फ्लैट में महालक्ष्मी की हत्या कर दी और बाद में उसके शव के 30 टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रख दिए थे। महालक्ष्मी की मां और बहन जब फ्लैट पर पहुंची तो हत्या के बारे में जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।

दिल्ली में भी ऐसे ही हुई थी युवती की हत्या

इससे पहले दिल्ली में 18 मई 2022 को श्रद्धा वॉकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। पूनावाला ने कथित तौर पर वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जिन्हें उसने शहर भर में फेंकने से पहले अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!