दिल्ली

दिल्ली, मुंबई में खुल सकता है टेस्ला का पहला शोरूम

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) इस साल के अंत में भारत में बिक्री शुरू करने की तैयारी में है. कंपनी इसके लिए नई दिल्ली और मुंबई में संभावित शोरूम के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है. मामले से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी है. टेस्ला ने लगभग चार सालों में पहली बार पहली तिमाही में अपनी ग्लोबल व्हीकल डिलीवरी में गिरावट देखी है. इस बीच कंपनी नए मार्केट की तलाश के साथ अपना बिजनेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है. सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम टेस्ला द्वारा पहली तिमाही में वैश्विक वाहन डिलीवरी में गिरावट का अनुभव करने के ठीक बाद आया है. जो लगभग चार वर्षों में पहली गिरावट है. टेस्ला जर्मनी के अपने प्लांट में भारत को निर्यात के लिए पहले से ही राइट-हैंड-ड्राइव कारों का उत्पादन चालू कर चुकी है. टेस्ला भारत के बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मौजूदगी के लिए तैयार है. भारत ने पिछले महीने उन ऑटोमेकर्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल इंपोर्ट टैक्स को 100% से घटाकर 15% कर दिया, जो कम से कम $50 करोड़ का निवेश करते हैं और एक फैक्ट्री स्थापित करते हैं.

टेस्ला के अधिकारी पिछले महीने से ही शोरूम के लिए उपयुक्त जगहों की तलाश कर रहे हैं. वे रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ संभावित अच्छे बाजार और मॉल साइटों पर चर्चा कर रहे हैं. उनका लक्ष्य जल्द ही निर्माण शुरू करना है. ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शोरूम 2024 में बनकर तैयार हो जाएं.

 

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!