कोरिया

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुण्ठपुर / मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पतरापाली शासकीय प्राथमिक शाला में 5 सितम्बर को सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रश्नमंच में सहभागिता निभाई
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर व्याख्याता राजीव जायसवाल एवम शिक्षक ताहिर आज़मी उपस्थित थे अतिथि द्वय ने राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
संस्था के प्रधानाध्यापक अब्दुल शमीम ने इस अवसर पर अतिथि द्वय एवम ग्रामीण जनों का सम्मान पुष्पगुच्छ दैनन्दिनी और लेखनी प्रदान करके किया समारोह में संस्था की शिक्षिका समुदरी खाखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक और ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!