उत्तर प्रदेशचित्रकूट

शिक्षक राजकुमार शर्मा राज्य पुरुस्कार के लिए चयनित

शिक्षक राजकुमार शर्मा राज्य पुरुस्कार के लिए चयनित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिक्षक राजकुमार शर्मा राज्य पुरुस्कार के लिए चयनित

चित्रकूट। अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी तथा लगन के साथ कार्य किया जाय तो उसका प्रतिफल एक दिन अवश्य मिलता है। ऐसे ही अपने कार्य के प्रति समर्पित उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्रवार ब्लॉक मऊ में कार्यरत शिक्षक राजकुमार शर्मा को वर्ष 2022 के राज्य पुरुस्कार के लिए चयन किया गया हैं। उन्होंने अपने परिश्रम से न केवल विद्यालय के भौतिक परिवेश को सुंदर और आकर्षक बनाया है, बल्कि शैक्षिक गुणवत्तावृद्धि में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। लगातार नित नए नवाचारों टीएलएम निर्माण, प्रत्येक पाठ से सम्बन्धित कविताओं की रचना के साथ अन्य बहुत से कार्य करते हुए अपने विद्यालय परिवेश को हर प्रकार से आकर्षक बनाने का कार्य किया है, उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लवप्रकाश यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्णदत्त पाण्डेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, पूर्व ग्राम प्रधान भागवत द्विवेदी, मिशन शिक्षण संवाद के सहयोगी साकेत बिहारी शुक्ल, आराधना सिंह, शहनाज बानो, अजीत पाण्डेय, नमो नारायण मिश्र, मनीष वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!