रायपुर संभाग

जिनप्रतिमाओ को साक्षी मानकर वासुपुज्य जिनालय के निर्वाचित सदस्यो ने ग्रहण की शपथ

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

रायपुर / वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर डी.डी. नगर में 19 मई को दोपहर 3 बजे मंदिर के हाल में मंदिर समिति 2024 के नवनिर्वाचित सदस्यो ने सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के समक्ष शपथ विधि समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। वर्तमान अध्यक्ष नरेश सिंघई ने बताया की सकल जैन समाज के सदस्य उपस्थित होकर मूलनायक वासुपुज्य भगवान की विशाल प्रतिमा का दर्शन करने के पश्चात कार्यक्रम की शुरुवात मंगलाचरण से की गई। श्रीमती ममता मनोज की मधुर ध्वनि से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव कुमार जैन द्वारा की गई तथा विशेष अतिथि के रूप में यशवंत जैन अध्यक्ष आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड रायपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। साथ ही विशेष अतिथि राजेश जैन अध्यक्ष टैगोर नगर मंदिर व कार्यकारिणी सदस्यगण,एवं अतुल जैन, अशोक जैन, पवन सेठी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!