छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बैकुंठपुर ने रचा कीर्तिमान

छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता के साथ किया जिले का नाम रोशन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

कार्यालय संवाददाता

बैकुंठपुर/माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 7 मई 2025 को घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बैकुंठपुर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्रों ने शत-प्रतिशत एवं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

IMG-20250508-WA0003-194x300 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बैकुंठपुर ने रचा कीर्तिमान

कक्षा 10वीं में अक्षय सोनी ने 97.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकिता साहू ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं गुलशन कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पंचम स्थान प्राप्त किया।

[wp1s id="1076"]

IMG-20250508-WA0002-199x300 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बैकुंठपुर ने रचा कीर्तिमान

12वीं विज्ञान संकाय में अनुज्ञा तिवारी एवं सुनिधि सिंह ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में नवां स्थान प्राप्त किया।

IMG-20250508-WA0004-183x300 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, बैकुंठपुर ने रचा कीर्तिमान

विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे शिक्षकों की कठिन मेहनत, अभिभावकों का सहयोग और विद्यार्थियों की लगन प्रमुख रही है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय ने यह एक बार फिर सिद्ध किया है कि वह न केवल खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी है, बल्कि शैक्षणिक क्षेत्र में भी जिले का नेतृत्व कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!