कोरिया

विश्वविद्यालय स्तरीय प्री आर डी सी में सुशील और मानसी का चयन….

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बैकुंठपुर/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिवर्ष दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड हेतु प्रतिवर्ष स्वयं सेवकों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाता है।

h-2-796x1024 विश्वविद्यालय स्तरीय प्री आर डी सी में सुशील और मानसी का चयन....

जिसके अंतर्गत संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय प्री आर डी सी चयन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के खेल मैदान में किया गया। जिसमें सरगुजा संभाग के सभी जिलों से चयनित स्वयं सेवकों ने सहभागिता किया।

k-1-895x1024 विश्वविद्यालय स्तरीय प्री आर डी सी में सुशील और मानसी का चयन....

विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ एस एन पाण्डेय जी के संयोजन में गठित चयन समिति द्वारा उंचाई माप,दौड़,परेड, कमांडिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुति और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से डॉ राजकुमार वर्मा युवा अधिकारी भी उपस्थित रहे जिनका उत्साहवर्धक मार्गदर्शन और आशीर्वाद स्वयं सेवकों को मिला। विश्वविद्यालय स्तर पर दो महिला एवं दो पुरुष स्वयं सेवकों का चयन किया गया, जिसमें कोरिया जिले से सुशील कुमार शासकीय रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर और एमसीबी जिले से कु मानसी शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी का चयन हुआ है। चयनित स्वयं सेवक नवंबर माह में आयोजित जोन स्तर के प्री आर डी सी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां से चयनित होने पर 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। सुशील और मानसी के इस उपलब्धि पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ एस एन पाण्डेय, जिला संगठक डॉ. एम. सी. हिमधर, संस्था के प्राचार्य डॉ. आरती तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी अनुरंजन कुजूर, जयश्री प्रजापति, विरेन्द्र कुमार व प्रेमा कुजूर, कार्यक्रम सहायक आरीफ ढेबर, राजकुमार राजवाड़े, विश्वविद्यालय स्टाफ चैनसाय और कृष्णा तथा जिले के वरिष्ठ स्वयं सेवक सुनील कुमार शर्मा, सुप्रिया शशिकांत मिश्रा, महेश कुमार, रोहित साहू, सुमित साहू, लवकुमार,दुलेश्वर,शिवम सागर, कन्हैयालाल, टकेश्वर, प्रिंस सिंह,सुनीता, बिहारीलाल साहू, संगीता, पूजा, तनीषा, कृष्णा, तौफिक, निखिल, तनुप्रिया, रीता, ललिता,नीलम, अपर्णा, लवकुश, नीरज, विकास, धनेश्वर,श्रेयश, शशिभूषण, संजय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!