कोरिया

वनकर्मियों की मनमानी पर सख्त नजर – सुरेश सिंह का दो टूक बयान..

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ कोरिया वन मंडल के देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत दो वन दरोगा – एस.एस. खान और ईश्वर कुजूर – इन दिनों विवादों में घिरे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों दरोगा वर्दी पहने हुए ड्यूटी टाइम में कार्यस्थल से थोड़ी दूरी पर पेड़ की छांव में बैठकर महुआ शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगा, जिसे दैनिक सम्यक क्रांति न्यूज़ पेपर ने पूरी दमदारी से प्रकाशित किया।

खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों में हिम्मत आई और अब लगातार इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें आने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों दरोगा फील्ड में नशे की हालत में न सिर्फ रौब झाड़ते हैं, बल्कि वर्दी का खौफ दिखाकर रंगदारी भी करते हैं। अगर कोई सवाल करता है, तो उससे बदसलूकी की जाती है।

इसी मुद्दे पर स्थाई वन समिति के सदस्य सुरेश सिंह व जिला पंचायत सदस्य ने भी नाराज़गी जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पीना नियमों का खुला उल्लंघन है। इससे न केवल विभाग की छवि खराब होती है, बल्कि जनता का भरोसा भी टूटता है। यह बर्दाश्त योग्य नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं उन जागरूक ग्रामीण युवाओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने सच्चाई सामने लाने की हिम्मत दिखाई। वीडियो बनाकर उन्होंने जो साहस दिखाया, वह सराहनीय है। अब यह जरूरी है कि ऐसे कर्मचारियों की मनमानी पर नकेल कसी जाए। जब तक जनता जागरूक नहीं होगी, तब तक सुधार संभव नहीं है।”

स्थाई समिति सदस्य ने विभागीय अधिकारियों से भी मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी ऐसी गलती न दोहराए।

[wp1s id="1076"]

दैनिक सम्यक क्रांति न्यूज़ पेपर ने जिस जिम्मेदारी और साहस के साथ वर्दी में नशे की करतूत उजागर की, वह पत्रकारिता की सच्ची भूमिका है। मैं लोकल कोरिया न्यूज़ की पूरी टीम को बधाई देता हूं और भविष्य की शुभकामनाएं भी..सुरेश सिंह जिला पंचायत सदस्य व स्थाई वन समिति सदस्य कोरिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!