अटल परिसर निर्माण स्थल परिवर्तित किए जाने के विरोध में 14 पार्षद का समर्थन …कलेक्टर कोरिया को सौंपा ज्ञापन

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर,कोरिया/ अटल परिसर निर्माण स्थल परिवर्तित किए जाने के विरोध में शहर के 14 वार्ड पार्षादो ने कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा है विपक्ष के पार्षदों के साथ ही बीजेपी के पार्षद का भी समर्थन इस विषय में मिला है। विदित हो कि रामानुज हाई स्कूल के सामने स्कूलपारा स्थित उक्त स्थल पर रोजगार या अन्य व्यापारिक अवसर के कार्य होता तो लोगों को इसका लाभ प्राप्त होता जबकि उक्त अटल परिसर का निर्माण निविदा आमंत्रण में वार्ड क्रमांक 17 प्रेमाबाग तालाब के लिए स्वीकृत हुआ है फिर परिसर का निर्माण अन्यत्र कराया जाना नगर पालिका के मनमानी रवैया पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
ज्ञापन में उल्लेखित है कि नगरपालिका बैकुण्ठपुर द्वारा पत्र कं० 2695 दिनांक 22. 11.2024 को एक निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के सम्मान में अटल परिसर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था। उक्त निर्माण के लिए निविदा निकाली गई थी और निर्माण स्थल वार्ड क्रं० 17 बस स्टैंड के पास निश्चित किया गया था। जो स्थल भारत रत्न श्री बाजपेयी जी की मूर्ति स्थापना और सौंदर्यीकरण के लिए उचित स्थल है। यहां वर्षों पुराने तालाब का सौंदर्यीकरण भी हो सकेगा लेकिन नगरपालिका द्वारा बिना किन्हीं परिषद की अनुमति के बगैर ही एक दिन पूर्व उक्त प्रस्तावित स्थल वार्ड क्रं० 17 प्रेमाबाग से अटल परिसर निर्माण के लिए वार्ड क्र० 03 में भूमि पूजन कराया जा रहा है जोकि नियम विरुद्ध है। उक्त भूमि पूर्व में नगरपालिका बैकुण्ठपुर द्वारा लोक निर्माण विभाग से नगरपालिका के शादी घर के लिए भूमि आबंटित की जा चुकी है और उक्त स्थल पर शादी घर बनाने के लिए शासन से राशि भी आबंटित हो चुकी है। ऐसे में वार्ड क्र० 03 के उक्त स्थल पर अटल परिसर निर्माण कराया जाना पूर्ण रूप से गलत होगा।
अतः महोदय से निवेदन है कि, अटल परिसर के निर्माण निविदा में प्रस्तावित स्थल चयनित जगह वार्ड क्रं० 17 प्रेमाबाग बस स्टेंड तालाब के पास ही कराया जावे ।
पार्षदों ने इसका विरोध किया है और जनहित में जिस स्थल पर निविदा आमंत्रित रहा उसी स्थल पर बनाए जाने की बात कही है।
ज्ञापन देते समय उपाध्यक्ष आशीष यादव लल्ला,अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नेता प्रतिपक्ष,सुनील गुप्ता,पूर्व एल्डरमैन मोनू मांझी,मनीष कुमार सिंह, संजय जायसवाल, साधना जायसवाल,अंकित गुप्ता, अभिनेंद्र सिंह चंदेल,रजनीश गुप्ता, श्रीमती बाबी,नुसरत जहां सहित अन्य उपस्थित रहे।



