कोरिया

सेजेस महलपारा में छात्रों ने मनाया गुरू पूर्णिमा, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिए हितकर उद्बोधन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर–कोरिया/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा में गुरुवार 10 जुलाई को छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा स्वरूप गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

s-2-300x300 सेजेस महलपारा में छात्रों ने मनाया गुरू पूर्णिमा, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिए हितकर उद्बोधन
जहां पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों ने अपने शिक्षकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाएं वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा तिलक लगाकर अपने गुरुजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक रीमा जायसवाल द्वारा बच्चों को संदेश दिया गया कि ‘आज वह अपने गुरुजनों के कारण ही इस मुकाम को प्राप्त कर पाई है इसलिए बच्चों को हमेशा ही अपने गुरु का आदर करना चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए।

d-1-300x300 सेजेस महलपारा में छात्रों ने मनाया गुरू पूर्णिमा, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिए हितकर उद्बोधन

कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक की व्याख्याता शिल्पी सिंह ने बच्चों को बताया कि ‘शिक्षक वह दीया है जो स्वयं जलकर समाज को प्रकाशमय करता है इन शब्दों के भाव को समझते हुए हम सदैव जीवन में आगे बढ़े अपने माता-पिता को प्रथम गुरु की तरह पूजे और अपने शिक्षकों का सदैव आदर सम्मान करें।’
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार शर्मा ने बच्चों को कहानियों के माध्यम से सुंदर संदेश दिया कि “अपने विद्यालय काल में वे शिक्षक की परेशानी में अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी मदद करते थे साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया की तुलसीदास जी जिन्होंने हनुमान जी को अपना गुरु माना था, जब तुलसीदास जी अपने गुरु का सम्मान सदैव करते रहे तो आज के समय में हमें उनसे सीख लेते हुए सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षण गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा उन्नति जायसवाल ने किया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!