कोरिया

नए कानून से अवगत हुए विद्यार्थी सेजेस महलपारा में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुंठपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय महलपारा में 10 अगस्त को नवीन कानून प्रावधानों के संबंध में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विधिक साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को जानकारी दी। शिविर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को नवीन कानून संहिता एवं ऑनलाईन धोखाधड़ी से बचने संबंधी निर्देश दिए। इसके अलावा यातायात, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर संबंधी अपराध के संबंध में जानकारी दी गई।

 

d-1-225x300 नए कानून से अवगत हुए विद्यार्थी सेजेस महलपारा में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता द्वारा एडीजे और सीजीएम का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी पुष्पगुच्छ के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एडीजे विनय कुमार प्रधान ने यह उद्गार व्यक्त किए। कहा कि विद्यार्थी के कंधों पर देश का भविष्य होगा। हमारी यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि हम उन्हें कानूनी की जानकारी देकर एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाला नागरिक तैयार करें। हर विद्यार्थी को कानून की जानकारी हो। ऐसा होने से आदर्श नागरिक तैयार करने में मदद मिलेगी। वहीं सीजीएम समीर कुजूर ने बच्चों को बताया कि कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता और न ही स्वेच्छा से कारागार में प्रवेश लेता है। समाज में गरीबी, अज्ञानता भय, क्रोध व दुर्घटनात्मक परिस्थितियों के कारण व्यक्ति से अपराध घटित हो जाते हैं। प्रकरण के विचारण के लिए या सजा के कारण व्यक्तियों को कारागार में रहना पड़ता है। वहीं विद्यार्थियों द्वारा कानून संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। अंत में विद्यालय प्राचार्य अभय कुमार शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। उक्त शिविर में एडीजे विनय प्रधान, सीजीएम समीर कुजूर, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी एम.आर.भगत, प्राचार्य अभय शर्मा, कक्षा ग्यारहवीं बारहवीं के विद्यार्थी एवम विद्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!