कोरिया

नियम विरुद्ध तरीके से रिकार्ड में हेराफेरी कर कब्जा कराने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज,होगी एफआईआर दर्ज

पूर्व तहसीलदार रिचा सिंह सहित 03 अन्य जलसंसाधन के अधिकारियों को कलेक्टर न्यायालय ने दोषी करार दिया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मामला ग्राम सागरपुर स्थित भूमि का

कोरिया /बैकुंठपुर- प्रशासन में के रिकॉर्ड में हेराफेरी का ये कोई नया मामला नही है ऐसा कई जगह कई मौके पर कई बार हुआ है खासतौर पर राजस्व इसका सबसे अच्छा उदाहरण साबित होता रहा है और बेखौफ भ्रष्ट सक्रिय रहते है ऐसे लोगो पर कार्रवाई होना तंत्र को सुचारू रूप से चलाने का संदेश भी देता है। विगत 18 जुलाई को न्यायालय जिला कलेक्टर एवम दंडाधिकारी ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर नहर की सरकारी जमीन को नियम विरुद्ध नामांतरण कर कब्जा कराने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार, जल संसाधन एसडीओ-सब इंजीनियर एवम अमीन पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया । हालांकि, जल संसाधन के सारे अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। मामले में कार्यपालन अभियंता जल संसाधन को १५ दिन के भीतर अपराध पंजीबद्ध कराना होगा। मामले में तत्कालीन तहसीलदार ऋचा सिंह के खिलाफ सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। जल संसाधन विभाग के तीनों अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

2-11-300x155 नियम विरुद्ध तरीके से रिकार्ड में हेराफेरी कर कब्जा कराने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज,होगी एफआईआर दर्ज

आपको बता दें ग्राम सागरपुर के ग्रामीणों ने वर्ष २०२१-२२ में न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बैकुंठपुर में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमें बताया कि ग्राम सागरपुर में भूमि खसरा नंबर ४४२/२ रकबा ०.०97 हेक्टेयर, खसरा नंबर ४४२/३ रकबा ०.०89 हेक्टेयर जल संसाधन विभाग के नाम पर वर्ष १97५ में दर्ज है।

3-10-300x174 नियम विरुद्ध तरीके से रिकार्ड में हेराफेरी कर कब्जा कराने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज,होगी एफआईआर दर्ज

उस भूमि को किशुनराम के नाम पर पटवारी अभिलेख में दुरुस्थ कराया गया है। न्यायालय कलेक्टर ने प्रकरण की सुनवाई कर तहसीलदार बैकुंठपुर की ओर से ५ दिसंबर २०११ एवं २ मार्च २०२१ को निरस्त कर दिया गया है। मामले में जल संसाधन की सरकारी जमीन जमीन को नियम विरुद्ध नामांतरण पाए जाने के कारण निरस्त कर खसरा ४४२/३ रकबा ०.०89 हेक्टेयर से किशुनराम का नाम विलोपित और जल संसाधन विभाग के नाम दर्ज करने आदेश दिए हैं। वहीं खसरा नबर ४४२/२ रकबा ०.०97 हेक्टेयर से किशुनराम, उदेराम, भैयालाल एवं बुधियारो का नाम विलोपित कर जल संसाधन विभाग के नाम दर्ज कराने और तहसीलदार बैकुंठपुर को 7 दिन के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए हैं।

[wp1s id="1076"]

इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी

-ऋचा सिंह, तत्कालीन तहसीलदार बैकुंठपुर

-आरसी जैन, तत्कालीन उप अभियंता जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर

-आरसी सोनी, तत्कालीन एसडीओ जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर

-वैद्यनाथ शर्मा, तत्कालीन अमीन जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!