कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।

WhatsApp_Image_2025-08-29_at_5.44.27_PM-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया गया

प्रथम चरण में खेल गतिविधि अंतर्गत बैडमिंटन – सिंगल, पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए आयोजित हुआ साथ ही फिट इण्डिया कार्यक्रम अंतर्गत 200 एवं 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई जिसमें बड़-चड़कर छात्र-छात्राओं ने सहभागिता किया।

WhatsApp_Image_2025-08-29_at_5.44.27_PM__1_-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया गया

द्वितीय चरण में फिट इण्डिया शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एम.सी.हिमधर, डॉ. गौरव मिश्र विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र, क्रीड़ा अधिकारी श्री इम्तियाज अली एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp_Image_2025-08-29_at_5.43.28_PM-1024x768 रामानुज महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया गया

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी हांकी के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी थे जिनके खेल तकनिक के कारण उन्हें हांकी के जादूगर कहा जाता है। ध्यानचंद जी के नेतृत्व में भारत ने लगातार 03 ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक दिलाया था। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में मेजर ध्यानचंद जी के बेहतर खेल की कला को देखकर एडोल्फ हिटलर ने जर्मन आर्मी में उच्च पद का स्थान देने का प्रस्ताव दिया किन्तु ध्यानचंद जी ने देश प्रेम को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। प्राचार्य महोदय ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने रूचि अनुसार किसी न किसी खेल में भाग ले चाहिए। खेल से जीवन मे अनुशासन, चरित्र निर्माण, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, जैसे गुणों का विकास होता है। साथ ही साथ खेल शारीरिक फिटनेश बढ़ती है, इससे आपके अध्ययन में एकाग्रता भी बढ़ती है। प्राचार्य के द्वारा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने, स्वयं खेलने एवं खेलना सीखाने, हार जीत से आगे बढ़कर मैं को हम बनाने, देश का मान बढ़ाने संकल्प से सिद्धी तक न्यू इण्डिया बनाने संबंधित सभी को फिट इण्डिया का शपथ दिलाया गया और अंत में 02 मिनट का मौन धारण कर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!