कोरिया

एकल अभियान संच बैकुंठपुर अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/एकल अभियान संभाग छत्तीसगढ़ अंचल,मनेंद्रगढ़ संच बैकुंठपुर का अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विगत रविवार 8 सितंबर को स्थानीय रामानुज मिनी स्टेडियम में किया गया।

2-3-300x158 एकल अभियान संच बैकुंठपुर अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया , मुन्ना भगत जिला खेल अधिकारी कोरिया, भूपेंद्र पाल खेल प्रशिक्षक द्वारा किया गया।कार्यक्रम में 30 विद्यालय के 150 छात्र छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया जिसमें बालिका कबड्डी, बालक कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दोनों वर्ग में 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ के साथ वरिष्ठ योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया।

3-2-300x169 एकल अभियान संच बैकुंठपुर अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जिसमें समिति -एकल अभियान संच बैकुंठपुर के संरक्षक शैलेश शिवहरे ,अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,अनिल शर्मा , राजीव पंजियारा, कुबेर साहू , रवि त्रिपाठी , धनेंद्र मिश्रा, सुभाष साहू ,सुनील मिश्रा प्राचार्य आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बैकुण्ठपुर, नविता शिवहरे नगर पालिका अध्यक्षा बैकुण्ठपुर, अर्चना गुप्ता, मधुबाला सिंह हरिकथा विभाग संच अध्यक्षा बैकुण्ठपुर सुभाष साहू धनेद्र मिश्रा शंभू दयाल शुक्ला रवि त्रिपाठीऔर राजेश यादव अंचल कार्यालय प्रमुख, नवनीत कुशवाहा अंचल खेलकूद प्रशिक्षक, परमेश्वर बघेल संच प्रमुख , शुकुल सिंह संच प्रमुख संच बैकुन्ठपुर एकल अभियान के समस्त आचार्य गण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!