आजन्म विकलांग किशोरी रोशनी यादव और बबली पण्डो के चेहरे में खिली मुस्कान
जनहित संघ, पण्डो विकास समिति के प्रयास से मिली सहायता

जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग का जताया आभार
एस. के ‘रूप’
कोरिया–एमसीबी/जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है जिन्हें सहारे की जरूरत है ऐसे वर्ग के हितबद्ध जागरूकता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना नितांत आवश्यक होता है और यह प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होनी चाहिए।

आपको बता दें कि जनहित संघ पण्डो विकास समिति विगत 45 वर्ष से जनहित के निः स्वार्थ कार्यों के लिए जानी जाती है संघ के संस्थापक महापुरुष प्रखर वक्ता संभाग के पहले संपादक स्वर्गीय रुद्र प्रसाद रूप जी ने जो जनसेवा का अलख जगाया था
राष्ट्रपति के दत्तक जनजाति पण्डो वर्ग के उत्थान से लेकर प्रत्येक आदिवासी एवं अन्य सभी वर्ग के लिए आवाज मुखर करते थे अपने अखबार सम्यक संपर्क में समस्या को जनक्रांतिजन ,आंदोलन के रूप में प्रकाशित करते थे आज उन्हीं के प्रेरणा से उनके दोनो पुत्र दुष्यंत कुमार एवं संवर्त कुमार रूप इस कार्य को बखूबी निभा रहे हैं आगे बढ़ा रहे हैं।

विदित हो कि विगत दिनों भरतपुर वनांचल के ग्राम अख्तवार निवासी मोहन यादव की विकलांग पुत्री रोशनी यादव को जनहित संघ पण्डो विकास समिति के प्रयास से प्रशासन द्वारा व्हीलचेयर मुहैया कराया गया है इसी तरह बैकुंठपुर के सरई गहना पीपर ढाब पण्डो पारा निवासी अहिबरन पण्डो पनेश्वरी पण्डो की पुत्री बबली पण्डो को भी व्हीलचेयर प्रदान किया गया है उक्त विकलांग बालिकाओं के अभिभावकों ने जनहित संघ पण्डो विकास समिति के बैठक में उक्त समस्या रखी थी उन्होंने बताया इसके पहले कई बार अपने विकलांग पुत्री के लिए सुविधा की मांग की लेकिन उनकी बेटियों को किसी से भी सुविधा नहीं मिली थी। दोनों किशोरियों के परिजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस नेक कार्य में दोनों जिलों के जनपद एवं समाज कल्याण विभाग का सराहनी योगदान रहा किशोरियों को विकलांग पेंशन भी जल्द दिया जाएगा जनहित संघ पण्डो विकास समिति द्वारा पहले भी कई विकलांग, असहाय, बुजुर्ग एवं महिला वर्ग के उत्थान हेतु कार्य किए गए हैं फिलहाल व्हील चेयर प्राप्त होने से रोशनी यादव व बबली पण्डो के चेहरे में मुस्कान खिल गई है।



