कोरियाछत्तीसगढ़

“सवाल 10 हजार का” प्रतियोगिता के फाइनल के लिए छह प्रतिभागी चयनित,1फरवरी को होगा भव्य मुकाबला

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ श्री राधे सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं वी क्लब बैकुंठपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “कौन बनेगा करोड़पति” की तर्ज पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता “सवाल 10 हजार का” के अंतिम ऑडिशन का आयोजन श्री राधे सदन, महल पारा रोड, अग्रवाल सिटी, बैकुंठपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

7-1024x461 “सवाल 10 हजार का” प्रतियोगिता के फाइनल के लिए छह प्रतिभागी चयनित,1फरवरी को होगा भव्य मुकाबला

इस प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में चयनित 19 प्रतिभागियों में से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 06 प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। चयनित प्रतिभागियों में सुरभि साहू, रवि शंकर महंत, अनंत गुप्ता, अनुराग साहू, श्रद्धा यादव एवं आदर्श सारथी शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स और तार्किक क्षमता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

8-1024x576 “सवाल 10 हजार का” प्रतियोगिता के फाइनल के लिए छह प्रतिभागी चयनित,1फरवरी को होगा भव्य मुकाबला

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अभय बडेरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं और बौद्धिक विकास के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, मंच पर बोलने की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है।
प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला 1 फरवरी 2026, रविवार को जिला पंचायत भवन ऑडिटोरियम, बैकुंठपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन का भी समावेश रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य, गीत और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिससे यह आयोजन एक पारिवारिक और शैक्षणिक उत्सव का रूप लेगा।
आज के कार्यक्रम में बैकुंठपुर के प्रसिद्ध योग गुरु अनिल महाराज जी ने बच्चों को योग, ध्यान एवं स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री राधे सोशल वेलफेयर सोसाइटी बैकुंठपुर के कोषाध्यक्ष अभय बड़ेरिया, सचिव विजय सिंह ठाकुर, नासिर खान, अनुज बडेरिया, नंदन बडेरिया, डॉ. गुप्ता, घनश्याम साहू, प्रभुनाथ सिंह तथा वी क्लब बैकुंठपुर की अध्यक्ष परमजीत कौर, मधु गुप्ता, सीमा पांडे, सुमित्रा गुप्ता, किरण बर्वे, अनीता मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!