
कोरिया/ समग्र शिक्षा के अंतर्गत कोरिया जिले के हाइ एवं हायर सेकंडरी स्तर के विद्यार्थियों की कला त्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे मंच प्रदान करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोरिया जिला में कला उत्सव का आयोजन 17 सितंबर बुधवार को शा० कन्या उ० मा० वि० बैकुंठपुर में जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर जिले के 12 शालाओं से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी विविध कलाओं का मनमोहक प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में संगीत गायन और वादन, नृत्य, नाटक, दृश्य कला द्विआयामी एवं त्रि-आयामी, साथ ही पारंपरिक कहानी वाचन जैसी विधाओं का प्रदर्शन किया गया। मालूम हो कि सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के नोडल धर्मेंद्र कुमार सिंह व्याख्याता एल बी शा० उ ० मा ० वि० महलपारा द्वारा सभी को कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के निर्णायक दल में प्रतिमा त्रिवेदी संगीत शिक्षिका एवं अनुराधा सोनपाकर व्याख्याता कन्या वि०, सुमन पाण्डेय व्याख्याता सेजेस सोनहत, अलीशा शेख सहायक शिक्षक सेजेस महलपारा ने निर्णायक की भूमिका निभाई, डीईओ कार्यालय से पूर्णिमा कुशवाहा कार्यक्रम सहायक के तौर पर उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीईओ प्रतिनिधि के तौर पर सहायक जिला परियोजना अधिकारी जयनाथ बाजपई उपस्थित रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि में एपीओ बृजराज गिरी, कार्यक्रम सहायक संतोष मिश्रा, अमृतलाल गुप्ता प्राचार्य शा० आ० कन्या उ० मा० वि० बैकुंठपुर, लाल मोहम्मद अंसारी प्राचार्य सेजेस बैकुंठपुर, कार्यक्रम नोडल धर्मेंद्र कुमार सिंह व्याख्याता महलपारा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों की प्रतिभागिता विभिन्न विधाओं में रही। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का सफल संचालन अलीशा शेख द्वारा किया गया।



