कोरिया

सार्वजनिक उपयोग की भूमि में घेराबंदी शैलेष शिवहर ने कलेक्टर कोरिया को कराया अवगत

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ शहर के बाज़ारपारा हनुमान मंदिर के आगे जोड़ा तालाब के किनारे रिटर्निंग वॉल बनी है सड़क और वाल के बीच की खाली जगह पर रेहड़ी, ठेले पटरी एवं सब्जी वाले अपनी दुकान लगा जीवन यापन करते हैं विगत दिवस जेल प्रशासन द्वारा सड़क तथा वॉल के मध्य में खूंटे लगाकर घेराबंदी की तैयारी की जा रही है।

1-20-300x135 सार्वजनिक उपयोग की भूमि में घेराबंदी शैलेष शिवहर ने कलेक्टर कोरिया को कराया अवगत

सड़क होगा संकीर्ण, यातायात प्रभावित:

उक्त घेराबंदी के कारण एक ओर जहां सड़क संकीर्ण हो जाएगी वहीं यातायात भी प्रभावित होगा क्योंकि जिस स्थान पर सब्जी व अन्य ठेले की दुकाने लगती हैं वहां घेराबंदी हो जाएगी।

बाजार के दिन वैसे भी लगता है जाम:

[wp1s id="1076"]

मुख्यालय में गुरुवार व रविवार के दिन बाजार बैठकी होती है जिससे वैसे ही आवागमन सुचारू रूप से नहीं हो पाता। दो पहिया वाहन घड़ी चौक से जूना पारा मार्ग तक ठीक प्रकार से चल पानी में असमर्थ रहता है वहीं अगर चार पहिया वाहन गुजर जाए तो घंटे घंटे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और व्यापारी गण को भारी मुसीबत उठानी पड़ती है।

दुर्घटना की बढ़ सकती है संभावना :

सड़क किनारे जगह की संकीर्णता के कारण उक्त मार्ग में दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है इससे पहले भी इसी मार्ग पर कई बार दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

इन सभी बिंदुओं को लेकर भाजपा अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कलेक्टर कोरिया से यातायात एवम दुकानों के सुगम संचालन के लिए रिटर्निंग वालों के बगल से घेराबंदी करने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!