
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
कोरिया/ आगामी 20 –21 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली है । हायर सेकेंडरी हाई स्कूल परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी लगे हुए है इस समय बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जिले में ध्वनि कोलाहल नियम में डीजे और पटाखों पर प्रतिबंध की मांग चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री जिला कोरिया शैलेंद्र शर्मा ने की है।
उन्होंने जिला कलेक्टर से इसे लेकर त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया है कि बच्चो के लिए यह समय अध्ययन अध्यापन का है। इस समय किसी भी प्रकार से ध्वनि प्रदूषण, लाउड स्पीकर , डीजे, बम पटाखे आदि के अत्यधिक प्रयोग विद्यार्थियों के पढ़ाई के बाधा उत्पन्न करेंगी । उन्होंने कहा कि इसके लिए कड़ाई से इन पर विद्यार्थियों के पढ़ाई काल के दौरान प्रतिबंध लगाया जाना अत्यधिक आवश्यक है।



