सरगुजा संभाग
वरिष्ठ साहित्यकार कवि डॉ सपन सिन्हा हिन्दी साहित्य अकादमी भारत का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत
अंतरराष्ट्रीय कवि राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन ने किया मनोनित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
अंबिकापुर–सरगुजा/ देश की अग्रणी संस्था हिन्दी साहित्य अकादमी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद,कवि डॉ सपन सिन्हा को हिन्दी साहित्य अकादमी भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया है। डॉ सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार होने के साथ विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।अम्बिकापुर की साहित्यिक संस्था व्यंग्यम् साहित्य एवं कला संस्थान के संस्थापक संरक्षक हैं।

उनके राष्ट्रीय मंत्री बनायें जाने पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और नवोदित कलमकारों में हर्ष व्याप्त है सभी से डॉ सपन सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



