मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

बेटी बचाव मंच के तत्वाधान में सावन उत्सव हरेली त्योहार का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.”रूप”

 

बैकुंठपुर/ श्रावण मास में संपूर्ण प्रकृति में हरियाली होती है इसी मास के अमावस्या के दिन हरेली का त्योहार मनाया जाता है। सावन उमंग, उल्लास के साथ आध्यात्म का महीना है यह भगवान शिव के मास के रूप में पुराणों में वर्णित है। सावन में जगह जगह महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ यादगार आयोजन करने की परंपरा रही है जिसमे गीत,नृत्य सहित अन्य कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है इसी तारतम्यता में बेटी बचाव मंच चिरमिरी द्वारा विगत 24 / 07/ 2025 को हल्दीबाड़ी में हरेली त्यौहार सहित सावन उत्सव का आयोजन किया गया।

IMG-20250725-WA0016-300x300 बेटी बचाव मंच के तत्वाधान में सावन उत्सव हरेली त्योहार का हुआ आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ आदिदेव महादेव का पूजन अर्चन एवं वंदना से किया गया। सावन उत्सव में उपस्थित महिलाओ एवं युवतियों ने सावन के गीतों पर एकल एवं सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल का आयोजन हुआ, सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

[wp1s id="1076"]

 

ये रहे खेल में विजेता:–

 

विजेताओं में बबिता सिंह,सीमा तिवारी,रक्षा, एकता, प्रीति अग्रहरि एवं दुर्गा तिवारी हैं।

 

नाम रोशन करने वाली प्रतिभा सम्मानित:–

 

चिरमिरी से जिन प्रतिभाओं ने छग का नाम रोशन किया है उनको भी मोमेंटो एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। जिसमें कु0 वर्षा मिश्रा, शेख अलीशा,मीना एवं संजीदा खातून शामिल रहे।

 

ये रही सावन सुंदरी,90 वर्षीय वृद्धा का सम्मान:–

 

 कार्यक्रम में सावन सुंदरी का खिताब गायत्री बिरहा को मिला। विशेष आकर्षण रही सबसे ज्यादा उम्र की 90 वर्षीय बिजमनी अग्रहरि जिन्हे सम्मानित किया गया साथ ही 75 वर्षीय ममता विश्वास को एकल नृत्य के लिए सम्मानित किया गया।

 

आयोजनकर्ताओं ने खा की कार्यक्रम की विशेषता बड़े बुजुर्गो का सम्मान,हमारी संस्कृति का सम्मान,हमारी संस्कृति धरोहर को आगे बढ़ाना है।

 

कार्यक्रम में लगभग 100 बहनो ने भाग लिया, सभी के चाय नाश्ते एवं खानें की व्यवस्था की गई। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!