छत्तीसगढ़

सावन उत्सव का हुआ आयोजन

बलरामपुर में सावन उत्सव का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

lबलरामपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा मंडल बलरामपुर के नेतृत्व में आज गौरी मंदिर के प्रांगण में “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया l जिसने जिला मुख्यालय एवं आस पास के ग्रामों से काफी संख्या में महिलाएं महोत्सव का हिस्सा बने l

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के वंदना के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इनसभी के साथ सावन के झूले में झूमती दिखी सभी महिलाएं।

भारतीय जनता महिला मोर्चा माडल बलरामपुर की अध्यक्ष श्रीमती रजनी सोनी ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है। साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। मौके पर भाजपा मंडल रामानुजगंज की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राधिका एक्का, चंदा नेताम, अर्पणा विश्वास, प्रेमानी सिंह,अनिता सिंह, अर्चना ढाली, सुधा चौबे, सुनीता जायसवाल समेत कई महिलाएं शामिल थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!