चित्रकूट

संघ स्वयंसेवकों ने पर्यावरण गतिविधि के तहत किया पौधरोपण

संघ स्वयंसेवकों ने पर्यावरण गतिविधि के तहत किया पौधरोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
Listen to this article

IMG-20230827-WA0017 संघ स्वयंसेवकों ने पर्यावरण गतिविधि के तहत किया पौधरोपणसंघ स्वयंसेवकों ने पर्यावरण गतिविधि के तहत किया पौधरोपण

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा ओम भालेंदु शाखा ब्रम्हचर्य इण्टर कॉलिज कर्वी में रविवार को पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। संघ के जिला संघचालक व जिला शासकीय अधिवक्ता श्यामसुंदर मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण का संरक्षण करने संकल्प दिलाया। जिला कार्यवाह अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि आज जो पौधरोपण किया गया है, उन सभी पौधे के वृक्षमित्र भी बनाए गए हैं, जो वर्ष भर उनकी संरक्षण, खाद, पानी आदि की चिंता करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय पौधरोपण करने का बहुत ही अनुकूल वातावरण रहता है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उनका संक्षण करना चाहिए। इस मौके पर नगर संघचालक आदर्श श्रीवास्तव, कमल सिंह, योग शिक्षक रमेश राजपूत, संजय सिंह, नगर सह पर्यावरण प्रमुख अवनीश गुप्ता, विनोद गुप्ता, बौद्धिक प्रमुख विजय किशोर, विनीत पयासी, शुभम केशरवानी, दीपेंद्र, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!