कई बार पुल का मांग किया साहब,सरकार आई गई पर वर्षों से पुल नहीं बना: ग्रामीण
लगातार वर्षा से हलफली नदी उफान पर बच्चो का स्कूल छूटा,बाजार आदि नही जा पा रही महिलाएं यातायात ठप्प, कुछ जोखिम में डालकर पार कर रहे नदी

सतीश मिश्रा
एमसीबी/ छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रो में होती हैं बारिश के कारण नदी नाले उफान में रहते है जिससे ग्रामीण क्षेत्रो का सम्पर्क टूट जाता है । एमसीबी जिले के बरबसपुर और सोनवर्षा इलाके में भर्रीडीह डोगरीपारा इलाके का सम्पर्क नदी में आई बाढ़ के कारण टूट गया है इस क्षेत्र की आबादी लगभग आठ सौ की है लगातार क्षेत्र में बारिश की वजह से बच्चे स्कूल भी नही पहुँच पा रहे है हलफली नदी बारिश के कारण उफान में है वही ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि हम लोग कई वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे है और कई बार हमने इस नदी में पुल की मांग भी की है लेकिन आज तक इस क्षेत्र में ग्रामीणों को आने जाने के लिये पुल नही बन पाया ।
उसी गांव की ग्रामीण महिला
सुखवंती के द्वारा बताया गया कि सरकार से मांग करते है कि एक पुलिया दे दे नही देते है न सुनते है नदिया तो पुराना है तो परेशानी भी पुरानी है पानी हमेशा चलता रहता है बच्चे स्कूल नही जा पाते है कई बार हमने इसकी शिकायत की है लेकिन हमारी पुलिया की मांग की है सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चो को स्कूल जाने में होती है जब कोई बच्चो को नदी पार करवा देता है तब बच्चे स्कूल जाते है नही तो ज्यादा पानी होने पर नही जाते है हम लोगो को समान लाने में भी दिक्कत होती है क्या करे ?

डोगरी पारा का रहने वाला अशोक के द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में 6 से 7सौ लोग रहते है बरसात ।के बच्चों को परेशानी होता है हम लोग भी जब स्कूल जाते थे तब हमें भी परेशानी होती है बरसात में बच्चे स्कूल नही जा पाते है कई बार हम लोगो ले द्वारा मांग की गई यहाँ पर दो नदी पड़ता है ।

मानमती के द्वारा बताया गया कि जब से मैं शादी होकर आई हूं तब से आज तक नदी पार करके अपने गांव जाती हु और बरसात में नदी में पानी आने से हम लोग बाजार नही जा पाते जिस कारण भूखे मरते है क्यो को कुछ ला नही पाते खाने का समान जिससे भूखे मरते है नदी में पानी आने से बच्चे भी स्कूल नही जा पाते है जब कुछ नही मिलता है तो पानी पीते है ज्यादा पानी आने से नदी में हम लोग कही नही जाते घर मे रहते है क्या करे?

मनोज सिंह के द्वारा बताया गया कि बरसात नदी में बाढ़ आने से हम लोग फस जाते है और बाजार भी नहीं जा पाते है जिससे काफी दिक्कत होती है नदी में पानी आने से बच्चे स्कूल भी नही जा पाते है हमने कई बार मांग की है पुल की लेकिन आज तक नहीं बन पाया है।



