उत्तर प्रदेशचित्रकूट

सदर विधायक ने प्रकाश युक्त क्रिकेट मैदान की रखी आधारशिला

सदर विधायक ने प्रकाश युक्त क्रिकेट मैदान की रखी आधारशिला

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सदर विधायक ने प्रकाश युक्त क्रिकेट मैदान की रखी आधारशिला

चित्रकूट। स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में मंडल के पहले प्रकाश युक्त मैदान में क्रिकेट खेलने की क्रिकेट खिलाड़ियों की इच्छा को देखते हुए सदर विधायक अनिल प्रधान ने मंगलवार को स्पोर्ट स्टेडियम में प्रकाश युक्त क्रिकेट की आधारशिला रखी। चित्रकूट धाम मंडल के किसी भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फ्लड लाइट की व्यवस्था अब तक नहीं है। चित्रकूट में अब खिलाड़ियों को प्रकाश युक्त व्यवस्था में क्रिकेट खेलने का अवसर प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों की भांति मिलेगा। जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सदर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत प्रकाश युक्त व्यवस्था की आधारशिला रखी। क्रिकेट के खिलाडियों एवं जनपद को तोहफा देने पर सदर विधायक को खिलाड़ियों ने धन्यवाद दिया। मंगलवार को चित्रकूट इण्टर कॉलिज एवं स्टेडियम की बी टीम के बीच क्रिकेट का मैच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की बी टीम ने 94 रन बनाए। जिसमें सर्वेश यादव ने 38 रन तथा देवेंद्र ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए, चित्रकूट इण्टर कॉलिज टीम मात्र 53 रन बना कर आल आउट हो गई। हालाकि उन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर फिरोज अंसारी, श्याम सुंदर, केशन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!