कोरिया

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ गत दिनांक15/05/2024 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में सत्र 2024- 25 के लिए छत्तीसगढ़ शासन की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा पहली से नवमी तक के छात्रों के लिए लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से प्रारंभ की गई जिसमे कलेक्टर कोरिया द्वारा नामित समिति के सदस्यों में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेश जायसवाल स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम खरवत के प्राचार्य बृज नारायण मिश्रा संस्था के प्राचार्य , सुनील कुमार मिश्रा,एवं प्रधानाध्यापक , शशि भूषण पांडेय की उपस्थिति में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसकी वीडियो ग्राफी भी कराई गई गौर तलब है कि प्रत्येक कक्षा के लिए 50% सीट बालिका वर्ग के लिए 25% सीट बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए तथा 25% सीट अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित की गई थी।

2-11-300x140 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

सर्वप्रथम कक्षा पहली के 50 रिक्त सीटों हेतु लॉटरी निकाली गई। उसके बाद कक्षा 5 वी के 2 रिक्त सीट, कक्षा 7 वी ले 2 रिक्त सीट, कक्षा 8 वी के 2 रिक्त सीट एवं कक्षा 9 वी के 5 रिक्त सीटों हेतु लॉटरी समस्त उपस्थित अधिकारी, स्कूल स्टाफ व पालको के समक्ष किया गया।

1-12-300x140 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

जिसकी सूची प्रवेश प्रक्रिया हेतु बने समस्त सदस्यों का हस्ताक्षर हो जाने के उपरांत नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी जावेगी। उनके उपरांत चयनित विद्यार्थियों के पालक आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!