संपादकीय

रिंगवाल निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन ग्रामीणों ने कहा घटिया निर्माण, मैनेजर बोले : कौन हो आप ? ईई ने किया टाल मटोल

मजदूरों ने बताया: मसाला बनाने में 12 तगाड़ी गिट्टी, 14 तगाड़ी रेत और केवल 3 तगड़ी सीमेंट का कर रहे प्रयोग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ग्रामवासी व जनप्रतिनिधि नाराज़, गुणवत्ताहीन कार्य की जांच कर पुनर्निर्माण की मांग

सतीश मिश्रा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/ विकासखण्ड भरतपुर के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र मलकडोल में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है एवं रोड किनारे रोड को कटाव से बचाने के लिये रिंगवाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसको लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों में कराए जा रहे निर्माण को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है आरोप है निर्माण कार्य गुणवत्ताविहीन कार्य कराया जा रहा है भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मलकडोल में रिंगवाल निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

छिंगरहना पारा स्थित ज्वालामुखी माता मंदिर के समीप बनाए जा रहे रिंगवाल को लेकर सरपंच प्रेमलाल सिंह ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।

5-5-1024x768 रिंगवाल निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन ग्रामीणों ने कहा घटिया निर्माण, मैनेजर बोले : कौन हो आप ? ईई ने किया टाल मटोल

ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 के पंच तथा वार्ड क्रमांक 10 के पंच बद्रीप्रसाद सिंह ने भी निर्माण कार्य को घटिया बताते हुए आरोप लगाए हैं। पंचों का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क के पास हो रहे रिंगवाल निर्माण में न तो पर्याप्त मात्रा में सीमेंट डाला जा रहा है और न ही वाइब्रेटर या मानक सरिया का उपयोग किया गया है।

[wp1s id="1076"]

3-11-1024x768 रिंगवाल निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन ग्रामीणों ने कहा घटिया निर्माण, मैनेजर बोले : कौन हो आप ? ईई ने किया टाल मटोल

वार्ड 10 के पंच बद्री प्रसाद सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ग्रामवासियों की मांग है कि निम्न गुणवत्ता वाले निर्माण को तुरंत तुड़वाकर पुनः मानक अनुसार निर्माण कराया जाए। मजदूरों ने भी स्वीकार की तकनीकी खामियाँ निर्माण कार्य में लगे ग्रामीण महिला ने बताया कि मसाला बनाने में 12 तगाड़ी गिट्टी, 14 तगाड़ी रेत और केवल 3 तगाड़ी सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, जो मानकों के अनुपालन पर सवाल खड़े करता है।

4-8-1024x768 रिंगवाल निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन ग्रामीणों ने कहा घटिया निर्माण, मैनेजर बोले : कौन हो आप ? ईई ने किया टाल मटोल

सरपंच प्रेमलाल सिंह का कहना है कि ग्रामवासी निर्माण कार्य की गुणवत्ता से असंतुष्ट हैं। जब उन्होंने कार्य में कमियों को लेकर सवाल उठाया, तो निर्माण स्थल पर मौजूद मैनेजर ने अभद्रता करते हुए यह तक कह दिया—“आप कौन हैं?” इस व्यवहार को लेकर सरपंच व ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ग्रामवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य को तुरंत तुड़वाकर पुनः मानक अनुसार
निर्माण कार्य कराया जाय।

 

ग्रामीणों के आरोपों के अनुसार, मलकडोल ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री सड़क के तहत सड़क के किनारे रिंगवाल निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता बहुत खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में ई.ई. मोतीराम सिंह से फोन पर बात की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ई.ई. मोतीराम सिंह ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है, जिसके कारण यह निर्माण घटिया स्तर पर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!