कोरिया

गांव के अंदर धान जप्त करने से पहले संपूर्ण जानकारी ले बॉर्डर पर नाका लगाएं: रविशंकर सिंह

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

मनेन्द्रगढ़/प्रशासन को किसानों का धान जप्त करने से पहले जांच करनी चाहिए की वह धान कहां ले जा रहा है,उसका उद्देश्य क्या है क्योंकि आजकल खेत में ही थ्रेसर से मिसाई हो जाती है ।
उक्ताशय का बयान देते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह ने कहा कि नाका बॉर्डर पर लगाया जाना चाहिए ताकि बाहर से धान न सके लेकिन गांव के अंदर धान जप्त करने से पहले जानकारी लें कि वह धान कहां ले जा रहा है बहुत से किसानों ने अज्ञानता बस या अन्य कर्म से अपना पंजीयन नहीं कराया या कर नहीं सके उन्होंने अपने मित्रों,शुभचिंतकों के पंजीयन का उपयोग करके अपना धान बेचा मेरा प्रशासन से आग्रह है कि किसानों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाए
वैसे भी किसान अगर ज्यादा कमा लेगा तो क्या करेगा या तो वह अपने खेत में ट्यूबवेल लगवाएगा या बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेगा
श्री सिंह ने बताया कि आज उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर से चर्चा भी की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!