कोरिया

रामानुज महाविद्यालय का रासेयो विशेष शिविर ग्राम-भखार में उद्घाटित 

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुन्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई का विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन डॉ० ए०सी०गुप्ता प्राचार्य के संरक्षण कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ० श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं अनुरंजन कुजूर के संयोजन में मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम पर ग्राम भखार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया है।

1-6-300x135 रामानुज महाविद्यालय का रासेयो विशेष शिविर ग्राम-भखार में उद्घाटित 

शिविर का उ‌द्घाटन माननीया श्रीमती वंदना राजवाड़े सदस्य, जिला पंचायत कोरिया के मुख्य आतिथ्य, डॉ० ए० सी० गुप्ता प्राचार्य के अध्यक्षता, श्रीमती चन्द्रकला पैकरा, सरंपच ग्राम पंचायत चारपारा एवं श्री धर्मपाल सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखार के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। शिविर का उद्घाटन अतिथियों द्वारा युवा प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथि स्वागत उपरांत स्वयं सेवक संगीता यादव एवं पूजा पंकज के द्वारा रासेयो लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी गई। शिविर कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम अधिकारी अनुरंजन कुजूर ने शिविर दिनचर्या, शिविर परियोजना कार्य एवं बौध्दिक कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी थीम मेरा युवा भारत के लिए युवा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। ग्राम पंचायत चारपारा के ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं नशामुक्ति के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा। साथ ही माई भारत पोर्टल पर ग्राम के युवाओं को पंजीकृत होने के लिए प्रेरित किया जायगा। श्रमदान के माध्यम से विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता कार्य, स्कूलों, ग्राम देवालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, खेल मैदान तथा गांव के कुओं, हैन्डपंपों के आस-पास सफाई एवं सोख्ता का निर्माण कर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक बुराईयों पर जनचेतना रैली, विकसित भारत 2047, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, बाल विवाह, दहेज प्रथा, मतदाता जागरूकता एवं अन्य सामाजिक कुरूतियों के प्रति गीत, नुक्कड, नृत्य, रैली आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा तथा साथ ही छ०ग० की लोक संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि सरपंच चन्द्रकला पैकरा ने रासेयो शिविर के लिए ग्राम भखार का चयन करने पर महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया एवं शिविर के दौरान शिविरार्थियों को ग्राम पंचायत से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों एंव युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विद्यालय परिसर में शिविर लगाने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि आप सभी अपने स्वार्थ छोड़कर सेवा भाव को सिखने के लिए इस शिविर में आये हैं आप से हमारे स्कूल के विद्यार्थी भी बहुत कुछ सीखेंगें। मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना राजवाड़े ने शिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप घर में रहकर कुछ नहीं सीख सकते। यहां आकर बहुत कुछ सीखेंगे जो आपके जीवन में काम आयगा। अनुशासन में रहकर स्वावलंबी बनते हुए ग्रामीणों को अपने गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करिये जिससे वे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होगें। अध्यक्षीय उ‌द्बोधन में डॉ० ए० सी० गुप्ता, प्राचार्य ने शिविरार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन सात दिनों में कुछ ऐसे काम करके एवं कार्यक्रम आयोजित कर जाईएगा जिससे की ग्राम पंचायत चारपारा वाले आगामी वर्ष में शिविर आयोजन के लिए आपको पुनः आमंत्रित करें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला संगठक प्रो. एम.सी. हिमधर ने कहा कि शिविर ग्राम भखार रासेयो का प्रयोगशाला है, अब तक समाज सेवा की जो भी बातें आपने सीखी है, उसे ग्रामीणों तक व्यवहारिक रूप में पहुंचाए। अनुशासित रहकर समय का पालन करते हुए शिविर दिनचर्या के प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भागीदारी कीजिए और अपने प्रतिभा को प्रदर्शित कर अपने व्यक्तित्व का विकास करिए। अंत में महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ० श्रीमती प्रीति गुप्ता ने शिविरार्थियों को समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में सहायक कार्यक्रम अधिकारी के रूप में नीतू खत्री, रश्मि, डॉ. रामयश पाल, राधेश्याम पटेल अपनी भूमिका निभा रहे है। इससे पूर्वशिविरार्थियों का पंजीयन कर व्यवस्थित शिविर संचालन हेतु स्वयंसेवकों को छः दल एकता, अनुशासन, सदभावना, संस्कार, शांति एवं उमंग दलों में बांटा गया है। जिसके दल नेता क्रमशः रीता राजवाडे, नीरज राजवाडे विशु कुमार, संजना रावजवाड़े, किरण यादव एवं तौफिक खान चुने गये है तथा सर्व सम्मति से कृष्णा राजवाड़े को शिविर नायक तथा कु० पूजा पंकज को शिविर नायिका चुना गया, साथ ही उनके सहयोग के लिए उप शिविर नायक के रूप में शशि पोर्तेर्त एवं उप शिविर नायिका के रूप में तनुप्रिया यादव को नियुक्त किया गया। वरिष्ट स्वयंसेवक आकाश सिंह पी.टी., परेड, योगा एवं भोजन प्रभारी तथा संगीता यादव को परियोजना बौध्दिक एवं सांस्कृति कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्यात्ता गण, समस्त स्टॉफ सहित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखार के व्याख्याता राजेश पाण्डेय, गोरेलाल पैकरा एवं राघवेन्द्र तिवारी, ग्रामीणजन एवं शिविरार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!