उत्तर प्रदेशचित्रकूट

नेत्र दान पखवाडे पर हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

नेत्र दान पखवाडे पर हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नेत्र दान पखवाडे पर हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

चित्रकूट। परमहंस संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में शुक्रवार को 38वें नेत्र दान पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी विद्यालयों की छात्राओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सालय स्टॉफ की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। साथ ही इस अवसर पर सभी को बैच लगाया गया एवं चिकित्सालय में बने सेल्फी प्वाइंट पर लोगांे ने सेल्फी लेकर नेत्र दान करने की शपथ ली। यह नेत्र दान पखवाड़ा 8 सितम्बर तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे नेत्र दान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नेत्रदान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान, विद्यालयों में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित होगे।
इस मौके पर ट्रस्टी डाॅ ईलेश जैन, डाॅ आलोक सेन, डाॅ प्रधन्या सेन, डाॅ गौतम सिंह परमार, डाॅ राजेश जोशी, डाॅ राकेश शाक्या, डाॅ नरेंद्र पाटीदार, डाॅ एबी एस राजपूत, डाॅ अशोक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!