कोरिया

कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग में ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुंठपुर–कोरिया/ विगत दिनांक 22 नवंबर 2024 को शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर जिला कोरिया के हिंदी विभाग में ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2-4-300x225 कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग में 'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन

इसके अंतर्गत चर्चित छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘भूलन कांदा’ के लेखक संजीव बख्शी से हिंदी विभाग के छात्राओं की बातचीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप और हिंदी विभागाध्यक्ष कनकलता पैकरा द्वारा अतिथि लेखक का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

3-2-300x225 कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग में 'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन

[wp1s id="1076"]

तदुपरान्त लेखक द्वारा अपने संपूर्ण लेखन पर और अंत में विशेष रूप से ‘भूलना कांदा’ उपन्यास पर विस्तार से चर्चा की गई। लेखक द्वारा ‘भूलन कांदा’ के पात्रों का छत्तीसगढ़ की माटी से सरोकार का उल्लेख किया गया। यहाँ पर भूलन कांदा के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया के कमजोर पक्षों को भी उजागर किया गया।

4-3-300x225 कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग में 'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन

इसके साथ ही भूलन कांदा के प्रतीकों का भी उल्लेख किया गया। अंत में उन्होंने छात्राओं को कविता, कहानी और डायरी लिखने की प्रेरणा भी दी। विभाग की छात्राओं द्वारा लेखकीय रचना- प्रक्रिया, कथावस्तु और पात्र-चयन जैसे विषयों पर प्रश्न पूछा गया। लेखक द्वारा छात्राओं के प्रत्येक प्रश्नों का बड़ी ही सूक्ष्मता पूर्वक विस्तार से उत्तर दिया गया।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अतिथि लेखक को मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम (value added course) के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित ‘मधुबनी पेंटिंग’ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्ञान चन्द्र पाल, एम. ए. प्रथम तथा तृतीय छमाही की छात्राओं का अमूल्य योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!