कोरिया

हिंदू समाज के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

चरचा –कोरिया/ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार और उत्पीड़न के विरोध में रविवार 20 अप्रैल 2025 को सर्व हिंदू समाज, चरचा के तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

2-7-300x169 हिंदू समाज के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

उक्त कार्यक्रम सुबह 10 बजे से चरचा के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजीव गांधी चौक तक निकाला गया, जहां पर सभी धर्मप्रेमी जनों ने एकत्र होकर हिंदू समाज पर हो रहे अन्याय के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया।

3-6-300x169 हिंदू समाज के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

[wp1s id="1076"]

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि आज देश में धर्म विशेष के प्रति तुष्टिकरण की नीति के कारण सनातन संस्कृति एवं हिंदू समाज को बार-बार अपमानित और निशाना बनाया जा रहा है। अब समय आ गया है कि पूरा हिंदू समाज एक मंच पर संगठित होकर आवाज बुलंद करे।

4-2-300x225 हिंदू समाज के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु सर्व हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित मिश्रा, हितेश सिंह, वरुण मिश्रा,श्याम नारायण यादव,राजेश सिंह,समीर विश्वाश, कृष्णा अग्रवाल,आशुतोष विश्वकर्मा,अंकित मिश्रा,अर्पित मिश्रा,अभिषेक ओझा,कुंती चक्रधारी,सी पी तिवारी,आशीष जैन,मनीष गुप्ता एवं चरचा नगर के बहुतायत हिन्दू समाज की उपस्थिति रही।

सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू समाज की सुरक्षा केवल सजगता और एकता से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष के साथ सभा सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!