कोरिया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रामानुज महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर /स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के तहत कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन, प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता के संरक्षण में शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

3-1-300x202 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रामानुज महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

प्रथम चरण में मुख्य अतिथि दीपिका नेताम,एस.डी.एम. बैकुण्ठपुर, विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी, नीति आयोग यंग प्रोफेशनल छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री शिवम मिश्रा और प्राचार्य के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर के.के.गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी, संजय गुप्ता अध्यक्ष व्यापारी संघ, आलोक भूआल उप संचालक समाज सेवा भी उपस्थित रहे।

2-1-300x169 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रामानुज महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

जिला संगठक प्रो. एम.सी. हिमधर ने स्वच्छता पखवाड़े के रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि दीपिका नेताम ने स्वच्छ कोरिया एवं प्लास्टिक मुक्त कोरिया बनाने के लिए सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया तथा उद्बोधन देते हुए कहा कि स्वच्छता को हम सब को अपने आदत में शामिल करना पड़ेगा जिसकी शुरूआत सर्वप्रथम अपने आप से करना होगा आप अपने गांव – मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता के लिए लगातार प्रेरित करिये जिससे की भारत स्वच्छ हो सके। श्री शिवम मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मै भी रासेयो का स्वयंसेवक रहा हॅूं। आप सभी विद्यार्थी और रासेयो के स्वयंसेवक विद्यार्थी के पांच लक्षणों का अनुपालन करते हुए अध्ययन करें और इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा थीम पर मानव श्रृखला बनाया गया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुरंजन कुजूर ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, स्टाप एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। द्वितीय चरण में वरिष्ट स्वयंसेवक आकाश सिंह, कृष्णा राजवाड़े, संगीता यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर महाविद्यालय परिसर में तथा पुराने भवन के आंगन में श्रमदान कर वृहद रूप से स्वच्छता कार्य किया गया। पाउच,पन्नी एकत्रित की गई तथा गाजर घास, चकोरा आदि का उन्मूलन कर सफाई किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीमती प्रीति गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन से अमितेश दुबे, कृष केवट, संदीप साहू, उमेश कुमार, कार्यक्रम सहायक आरीफ ढेबर, राजकुमार राजवाड़े, स्वयं सेवक तनुप्रिया, संगीता यादव, अर्पणा सिंह, शशिकुमार, और तौफिक खान, नीरज, लवकुमार, श्रेयश दिवान, मुस्कान, साक्षी, विकास खटिक, अंकित जायसवाल सक्रिय रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!