कोरिया

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रामानुज महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण थीम के साथ प्राचार्य डॉ.एम.सी.हिमधर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्रीमती जयश्री प्रजापति एवं अनुरंजन कुजूर के संयोजन में शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

h-1-1024x768 सेवा पखवाड़ा अंतर्गत रामानुज महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

प्रथम चरण में प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं एवं प्राध्यापक एवं कार्यालयीन स्टॉफ को सेवा पखवाड़ा के आयोजन के उददेश्यों पर प्रकाश डाला और अवगत कराया कि यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। भारत की परम्परा में सेवा को सर्वाच्च धर्म माना गया है। सेवा केवल शासन का कार्य नहीं बल्कि हर नागरिक का धर्म है। इसके अंतर्गत स्वच्छता कार्य, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंनें सभी को स्वच्छता का शपथ दिलाया। द्वितीय चरण में तौफिक खान, कृष्णा राजवाड़े, तनिषा, तनुप्रिया, रीता एवं डोलिमा के नेतृत्व में पूरे महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर गाजर घास का उन्मूलन किया साथ ही पाउच, पन्नी, पॉलिथीन को एकत्रित कर डिस्पोज किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ही सेवा है, स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, हम सब ने ठाना है स्वच्छ भारत बनाना है, काम न चलता बातों से काम करो दोनों हाथों से जैसे प्रेरक नारों के साथ श्रमदान करते हुए पूरे महाविद्यालय परिसर को साफ-सफाई किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुरंजन कुजूर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम सहायक आरीफ ढेबर, राजकुमार राजवाड़े, स्वयं सेवक तनुप्रिया, शशिकुमार, और तौफिक खान, नीरज, लवकुमार, श्रेयश दिवान, तनिषा, मुस्कान, साक्षी, रीना, डोलिमा, विकास खटिक, सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!