कोरिया

खेल मैदान के लिए पार्षद अंकित ने सांसद को दिया ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

बैकुण्ठपुर /शहर में युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन खेल मैदान के अभाव में एवं आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण खेल प्रतिभायें प्रभावित हो रही हैं। इससे शहर एवं आसपास के गाँवों के युवाओं का खेल के प्रति उत्साह कम हो रहा है। बैकुण्ठपुर शहर के बीच में स्थित एकमात्र खेल मैदान स्कूलों एवं सरकारी आयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है, जिसके कारण खेल मैदान होने के बावजुद एक खेल मैदान की कमी शहरवासीयों को महसुस होती है। खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए नए मैदान के निर्माण की अत्यंत आवयश्यकता है। जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके। जिससे स्थानीय युवा खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा और भविष्य में शहर का नाम भी रोशन होगा।
उक्त बिंदुओं के आधार पर बैकुंठपुर के आस पास एक सुव्यस्थित नए खेल मैदान के निर्माण हेतु पार्षद अंकित गुप्ता ने सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!