
बैकुण्ठपुर/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के मार्गदर्षन में 15 अगस्त 2024 को लाल किला नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देषभर से रासेयो के 400 स्वयंसेवकों के सहभागिता किया जाना है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 08 छात्र एवं 08 छात्रा तथा 01 कार्यक्रम अधिकारी दलनायक के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य से सहभागिता करेंगे। छत्तीसगढ़ के उक्त दल में संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के 02 स्वयं सेवक कु. पूजा पंकज एवं सूरज कुमार शामिल होंगें। कु. पूजा पंकज शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा एवं रासेयो महिला इकाई की सक्रिय स्वयंसेविका है।

पूजा ने इकाई षिविर के अलावा राज्य स्तरीय षिविर में सहभागिता कर चुकी है। गत वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अंगर्तत आयोजित मेरी माटी मेरा देष अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण तथा गोद ग्राम पण्डो नगर छरछा बस्ती अमृत सरोवर अमृत वाटिका में पौधारोपण कर उसे संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पूजा पंकज ग्राम पोड़ी बचरा जिला कोरिया के निवासी हैं जिनकी पहचान एक गायिका और नृत्यांगना के रूप में भी है। दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूजा के चयनित होने पर उनके गांव में हर्ष है। इसी प्रकार सूरज कुमार राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में बी.एस.सी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र एवं रासेयो स्वयं सेवक हैं। मूलतः ग्राम नवाडीह, कला चांदो जिला बलरामपुर के निवासी है। सूरज कुमार ने भी महाविद्यालय में अमृत वाटिका निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम में सक्रिय रहने वाले सूरज का चयन प्री.आर.डी.सी. हरिद्वार के लिए भी हुआ था। उक्त दोनो स्वयं सेवकों को विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अषोक कुमार, कुलसचिव डॉ. एस.पी. त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन.पाण्डेय, जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर, खेमकरण अहिरवार, संस्था के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला एवं डॉ. ए.सी.गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रो. अनुरंजन कुजूर सहित वरिष्ठ स्वयं सेवक राजकुमार, आकाष सिंह, संगीता यादव, तनुप्रिया, कृष्णा राजवाड़े, अनुज साहू, तनिषा, ललिता, अर्पणा, मुस्कान, सुनिधि, तौफिक, शषिकुमार ,मनोज, विषु, धनेष्वर ने बाधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



