देश -विदेश

नेपाल में राजनीतिक पीढ़ी परिवर्तन, 40 साल से कम उम्र के युवा सांसदों की संख्या हुई डबल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

काठमांडू/ सीपीएन-यूएमएल को 8 और पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की एनसीपी को 7 सीटें मिली हैं। इस बार 40 साल से कम उम्र के युवा सांसद 59 (करीब 38%) हैं। 2022 में ऐसे सांसद 30 (करीब 11%) थे। युवा सांसदों में 51 आरएसपी से हैं। इस बार 14 महिलाएं चुनाव जीतकर संसद पहुंची। 2022 में 9 महिलाएं थीं।

नेपाल की 165 सीटों के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने सर्वाधिक 125 सीटें जीती है। शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस को 17, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की सीपीएन-यूएमएल को 8 और पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की एनसीपी को 7 सीटें मिली हैं। इस बार 40 साल से कम उम्र के युवा सांसद 59 (करीब 38%) हैं। 2022 में ऐसे सांसद 30 (करीब 11%) थे। युवा सांसदों में 51 आरएसपी से हैं। इस बार 14 महिलाएं चुनाव जीतकर संसद पहुंची। 2022 में 9 महिलाएं थीं। 

नेपाल में संसदीय चुनावों में प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत मतगणना पूरी होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 165 में से 125 सीटें जीत ली हैं जिससे वह बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के तहत सभी 165 सीट की मतगणना पूरी हो चुकी है और आरएसपी 125 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अन्य दलों में नेपाली कांग्रेस (एनसी) को 18 सीट मिली हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल को नौ, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) को आठ, श्रम संस्कृति पार्टी (एसएसपी) को तीन और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) को एक सीट मिली है। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार भी निर्वाचित हुआ है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि आनुपातिक मतदान (पीआर) प्रणाली के तहत मतगणना अभी जारी है और इसके मंगलवार रात तक समाप्त होने की उम्मीद है। पीआर प्रणाली के तहत अब तक आरएसपी को 49,74,957 वोट मिले हैं। इसके बाद नेपाली कांग्रेस को 16,85,722, सीपीएन-यूएमएल को 14,02,157, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 7,63,633, श्रम संस्कृति पार्टी को 3,50,809 और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को 3,23,744 वोट मिले हैं। वर्तमान रुझानों के आधार पर आरएसपी को आनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत कम से कम 50 और सीट मिलने की संभावना है। ऐसा होने पर 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में उसकी कुल सीट की संख्या लगभग 175 तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में पार्टी नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत बहुमत की सरकार बनाने में सक्षम होगी। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि आनुपातिक मतदान प्रणाली के तहत अंतिम परिणाम घोषित करने और विभिन्न दलों के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से सीट आवंटित करने में अभी कुछ और दिन लगेंगे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!