अपराध दुर्घटनाछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरराज्यसरगुजा संभाग

चिरमिरी में नशे पर पुलिस का डबल अटैक

32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, तस्करों में मचा हड़कंप

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चिरमिरी, 5 अप्रैल।
एमसीबी जिले में नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। चिरमिरी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।
आईजी और एसपी के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान में लगातार दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp-Image-2026-04-05-at-5.45.28-PM-1024x551 चिरमिरी में नशे पर पुलिस का डबल अटैक

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
थाना चिरमिरी पुलिस ने 6 नंबर गोलाई के पास सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक और युवती को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 22 हजार रुपए बताई जा रही है।

WhatsApp-Image-2026-04-05-at-5.45.29-PM-1-1024x568 चिरमिरी में नशे पर पुलिस का डबल अटैक

मोटरसाइकिल भी जब्त
तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पैशन प्रो बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पहले आरोपी से खुला राज
इस कार्रवाई की कड़ी पहले गिरफ्तार आरोपी से जुड़ी है। पूछताछ में सामने आए नाम के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और फरार आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल तक तोड़ चुका था।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(सी) और 29 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp-Image-2026-04-05-at-5.45.29-PM-1024x565 चिरमिरी में नशे पर पुलिस का डबल अटैक

लगातार कार्रवाई से टूट रहा नेटवर्क
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की कार्रवाई में दो तस्कर पकड़े गए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा माफियाओं का नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
पुलिस का साफ संदेश
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा है—
“नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, अभियान लगातार जारी रहेगा।”
चिरमिरी पुलिस के इस एक्शन मोड से साफ है—अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!