कोरिया

पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखें- कर्नल सेन्थिल कुमार

एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परे ”एक पेड़-माँ के नाम“ अभियान की शुरुआत की। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के एन. सी. सी. कैडेट्स ने शासकीय प्राथमिक जनपद कन्या शाला के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। विद्यालय के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सम्मानीय सदस्य श्री प्रदीप गुप्ता, श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, श्री गीता प्रसाद नेमा, श्री बृजवासी तिवारी, प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो द्वारा भी आम, नींबू, पपीता, आंवला, एवं अन्य फलदार पौधे रोपित किये गए। श्री गीता प्रसाद नेमा जो द्वारा कैडेट्स से पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछा गया एवं कैडेट हरिओम को नकद राशि से पुरस्कृत किया, साथ ही उनके द्वारा सभी के समक्ष पर्यावरण पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई।

WhatsApp_Image_2024-07-19_at_10.37.23_AM-135x300 पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखें- कर्नल सेन्थिल कुमार

समस्त कार्यक्रम कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी, 1 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी. कोरबा के मार्गदर्शन में एन.सी.सी. अधिकारी फर्स्ट आफिसर संजीव कुमार जायसवाल ने सम्पन्न कराया। कमान अधिकारी कर्नल सेन्थिल कुमार ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कैडेट्स से कहा कि अपने पर्यावरण को विविध और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अधिक पेड़ लगाकर मदद करना प्रत्येक कैडेट का काम है।

WhatsApp_Image_2024-07-19_at_10.39.41_AM-300x225 पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखें- कर्नल सेन्थिल कुमार

प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो ने कहा कि मानव जीवन की तीन मूलभूत आवश्यकताओं- भोजन, वस्त्र और आवास की पूर्ति वृक्षों से ही होती है, अतः इनका संरक्षण आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ श्रीमती पी. वर्मा, श्री व्ही. जे. मित्रा, श्री राजीव जायसवाल, श्रीमती नाजिमा खातून, प्रधानपाठिका श्रीमती रुकमणी जायसवाल, श्रीमती सरिता मिश्रा, श्रीमती ममता पाडेय, कु० अल्फिया रोशन सिद्दकी, श्री अमृत लाल राजवाड़े, श्री चन्द्र प्रकाश राजवाडे़, श्री दिनेश कश्यप सहित अन्य स्टॉफ ने भी वृक्षारोपण कर प्रकृति के संर्वधन में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन एन.सी.सी. अधिकारी संजीव कुमार जायसवाल ने किया एवं कैडेट्स को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!