कोरिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरिया जिले में हुआ वृक्षारोपण

प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा-विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

वृक्ष लगाएं, बचाएं और भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करें-कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी

कोरिया,// विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सरडी में वन विभाग के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

a-300x225 विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरिया जिले में हुआ वृक्षारोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा तथा उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े के साथ जनपद पंचायत, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीम, आम, जामुन, मौलश्री, लाल चंदन जैसे पर्यावरण हितैषी वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा, ‘कोरिया की सुंदरता इसके घने जंगलों और पहाड़ियों में छिपी है। हमें इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सभी नागरिक एक-एक पेड़ लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।’

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर गंभीर है। कोरिया जिला प्रकृति की अपार देन से भरपूर है जंगल, नदियाँ, पहाड़, स्वच्छ वायु। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, उन्हें बचाएं और भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करें। पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसकी देखभाल और संरक्षण।’ उन्होंने आम नागरिकों से यह भी अपील की कि ‘पेड़ मत काटो, क्योंकि इन्हीं पेड़ों से हमें छांव, हरियाली, वर्षा और शुद्ध वायु मिलती है।’

[wp1s id="1076"]

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई और जिले में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!