कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत् किया गया पौधारोपण

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरूष इकाई द्वारा प्राचार्य एवं जिला संगठक डॉ. एम.सी.हिमधर के सरंक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जयश्री प्रजापति के संयोजन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण किया गया ।

WhatsApp_Image_2025-07-21_at_4.36.11_PM-300x225 रामानुज महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत् किया गया पौधारोपण

सर्वप्रथम जिला संगठक द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण की रक्षा का संकल्प जो आपने लिया है उसका सभी पालन करेंगे और एक पेड़ अपनी मॉं के नाम से जरूर लगाये।

WhatsApp_Image_2025-07-21_at_4.36.12_PM-300x225 रामानुज महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत् किया गया पौधारोपण

प्रत्येक स्वयंसेवक को महाविद्यालय परिसर या अपने घर के बाड़ी या खेत के मेड़ों में प्रति वर्ष पौधा रोपित कर उसे सुरक्षित रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होनें कहा कि आप सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाते हुए लोगों को लगातार प्रेरित कीजिए, ताकि हमारा पर्यावरण और जीवन सुरक्षित हो सके। कार्यक्रम अधिकारी जयश्री प्रजापति ने कहा कि देश के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य है बिना पर्यावरण सुरक्षा के हम विकसित राष्ट्र नहीं बन सकते। इसलिए हमको ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की योजना बनानी होगी। हमें ऐसा देश बनाना है जिसमें खुशहाली भरा वातावरण हो और प्रकृति समृद्ध हो। स्वयंसेवकों ने परिसर में छायादार एंव फलदार पौधे आम, अमरूद, ऑवला, कदम, जामून, कटहल, पीपल, गुलमोहर, करंज के पौधों का रोपण किया। साथ ही पिछले वर्ष के लगे हुए पौधों के आसपास साफ-सफाई किया। नये पौधों को ट्रीगार्ड लगाकर सुरक्षित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जी.के. मिश्रा. डॉ. विनय शुक्ला, श्री भूपेन्द्र सिंह एवं महिला इकाई के नये कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जयश्री प्रजापति ने स्वयंसेवकों के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक कृष्णा राजवाड़े, शशि पोर्ते, तौफिक खान, तनुप्रिया यादव, विकास खटीक, प्रभुराम, सागर, करण, रीता, धनेश्वर सिंह, संजना, रीना, नीरज राजवाड़े, श्रेयश, नेहा, अंकित, अनुज, मेघा, ऊजाला एवं सुनैना का विशेष योगदान रहा।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!