कोरिया

रामानुज महाविद्यालय में रासेयो द्वारा पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुन्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरूष इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता, के सरंक्षण, प्रो. एम.सी.हिमधर, जिला संगठक के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं श्री अनुरंजन कुजूर के संयोजन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण किया गया साथ ही परिसर और खेल मैदान में उगे हुए गाजर गांस का उन्मूलन कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

2-2-300x225 रामानुज महाविद्यालय में रासेयो द्वारा पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

सर्वप्रथम जिला संगठक द्वारा नवप्रवेशी स्वयं सेवकों का उन्मुखीकरण किया गया और रासेयो जीवनदर्शन और पाठ्यक्रम से अवगत कराया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक स्वयंसेवक को महाविद्यालय परिसर या अपने घर के बाड़ी या खेत के मेड़ों में प्रति वर्ष पौधा रोपित कर उसे सुरक्षित रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाया गया। साथ ही पौधारोपण के लिए समाज के अन्य लोगों को प्रेरित कीजिए ताकि हमारा पर्यावरण और जीवन सुरक्षित हो सके। स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में उगे हुए झाड़ी एवं गाजर घास को उखाड़ा गया साथ ही पूर्व वर्ष लगे पौधों के आसपास साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने परिसर में छायादार एंव फलदार पौधे आम, अमरूद, ऑवला, कदम, जामून, कटहल, पीपल, गुलमोहर, करंज के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक राजकुमार राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े, शशि पोर्ते, तनुप्रिया यादव, सुनैना, संजना, धनेश्वर, तनिषा, ललिता, घनश्याम, लवकुश, मुकेश, चन्द्रदेव, समीर, प्रभुराम, सोहिल, अर्पणा सिंह, विकास खटिक, सुरज कुमार का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में रासेयो में नवप्रवेशित स्वयं सेवक अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!