सरगुजा संभाग

मेंटेनेंस के नाम पर जनता हो रही परेशान:रोजाना घंटों बंद हो रही बिजली गर्मी में हाल बेहाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ इन दिनों एमसीबी जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है औऱ पारा 45,46 डिग्री के लगभग जा रहा है।भीषण गर्मी में पल भर के लिए भी लाइट गुल हो जाए ताे बैचेनी बढ़ जाती है और बीमार व्यक्तियों सहित बुजुर्गों का हालत तो और ज्यादा खराब हो जाता है ऐसे में बिजली विभाग रोजाना घंटों सप्लाई बंद कर लोगो का जान निकालने पर अमादा है। अधिकारियों की मानें तो मेंटेनेंस के लिए ही सुबह लाइट बंद की जाती है। मगर दिन भर बार-बार सप्लाई बंद होने से घरों के भीतर बच्चे बेचैन हो रहे हैं, बुजुर्ग तड़पने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं अस्पताल में बिजली गुल हो जाने से मरीज एवम उनके साँथ आये हुए परिजन को भी काफी परेशान होना पड़ता है उनको अस्पताल परिसर में गमछा या अन्य किसी चीज को लेकर अपने आपको हवा देते देखा जा सकता है,लो बोल्टेज के कारण पानी की समस्या बनी रहती है मोटर न चलने के कारण पीने के लिये पानी के लिये तरसना पड़ता है।

3-15-300x171 मेंटेनेंस के नाम पर जनता हो रही परेशान:रोजाना घंटों बंद हो रही बिजली गर्मी में हाल बेहाल

इन सब से बेपरवाह अधिकारी बस एक ही रटा रटाया सा जवाब दे रहे हैं कि मेंटेनेंस चल रहा है। बिजली विभाग के द्वारा वाट्सआप ग्रुप के द्वारा बता दिया जता है 33kv घुटरा तो केल्हारी फाल्ट या 33 kv चैनपुर आउट गोइंग बंद है इस तरह का मैसेज ग्रुप में लिख कर अपने जुम्मेवारी से इतिश्री कर ले रहे हैं जानकारी के लिये विभाग के आला अधिकारी को फोन लगाने पर उनका नम्बर हमेशा बंद रहता है जानकारों की मानें तो बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर पूरे साल लाखों-करोंड़ों रुपए की सामग्री लगाई जाती है। एक तरफ तो बिजली विभाग इस बात का दावा करती है कि वे घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रही है, मगर ये दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। जनता को यह समझ में नहीं आ रहा है कि पूरे साल भर मेंटेनेंस कराए जाने के बाद भी फाॅल्ट क्यों आ रहे हैं और उपकरण क्यों खराब हो रहे हैं। लाइन सुधार और लो बोल्टेज के नाम पर जनता को क्यों परेशान किया जा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!